खेल जगत

Chennai vs Kolkata: आखिरी बॉल पर कोलकाता को हराकर चेन्नई ने यूएई में लगाई जीत की हैट्रिक

Chennai vs Kolkata: अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच खेला गया आईपीएल 2021 का 38वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस मैच में कई ट्विस्ट और टर्न आए, लेकिन अंत में चेन्नई ने आखिरी बॉल पर जीत दर्ज की. आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी जीत है. इसके साथ ही वो प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. 

कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में शानदार शुरुआत करने वाली चेन्नई ने एक समय 17.3 ओवर में 142 रनों पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे. आखिरी 10 बॉल पर जब चेन्नई को जीत के लिए 24 रनों की ज़रूरत थी तो ऐसा लग रहा थी कि मैच उसके हाथ से निकल गया. लेकिन तभी  प्रसिद्ध कृष्णा की चार गेंदो में दो चौके और दो छक्के लगाकर रविंद्र जडेजा ने चेन्नई को लगभग हारे हुए मैच में जीत दिला दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 10 =