वैश्विक

हैदराबाद में हो रहे चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी शनिवार को प्रचार के लिए पहुंचे

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाले ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रचार में उतार दिया है।

हैदराबाद में हो रहे चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी शनिवार को यहां प्रचार के लिए पहुंचे, तो जिले के तमाम इलाके भगवामय नजर आए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को यहां बड़ा रोड शो करने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं समेत दक्षिण भारत में भाजपा नेतृत्व के कई चेहरे होंगे।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रोड शो के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि हैदराबाद में मुख्यमंत्री योगी के रोड शो के लिए भाजपा ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के उन रास्तों को भगवा रंग से सजा दिया, जहां से योगी का रोड शो कार्यकर्ताओं के संग गुजरना तय हुआ। वहीं रोड शो के दौरान सुपरहिट फिल्म बाहुबली का गाना ‘जियो रे बाहुबली’ भी सुनाई दिया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद में शुक्रवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके दौरे से पहले कहा जा रहा था कि एक पार्टी अध्यक्ष ‘गली के चुनाव’ के लिए आ रहे हैं।

ऐसा कहना हैदराबाद के वोटरों का अपमान है। 74 लाख वोटर, 5 लोकसभा सीट और 24 विधानसभा क्षेत्र, 1 करोड़ से ज्यादा आबादी- क्या यह आपके लिए गली है?

ये कुछ भी कहें, हम इनके भ्रष्टाचार को नेस्तनाबूद करने के लिए हर जगह जाएंगे।’ हैदराबाद में 1 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =