Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मीरापुर कस्बे के खतौली रोड पर कार की टक्कर से बच्चे की मौत, जाम लगाया

मीरापुर। कस्बे के खतौली रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी। वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

गुस्साये परिजनो ने खतौली रोड जाम करने की कोशिश की, तो पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर रोड खुलवाया।मीरापुर खतौली मार्ग पर एक छह वर्षीय बालक आहिल पुत्र शौकीन निवासी भूड खतौली रोड सडक पार कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने बालक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बालक सडक पर गिर गया और कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। कार चालक लापरवाही व तेज गति से कार चला रहा था, जिस कारण बालक उसकी चपेट में आ गया और लहुलूहान होकर सडक पर गिरा।

घायल बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। दुर्घटना की सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गये और जमकर हंगामा किया तथा खतौली रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची मां भी बालक की हालत देखकर बेहोश हो गयी जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने चिकित्सक के पास भर्ती कराया।

उधर कार चालक दुर्घटना कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची गयी तथा परिजनो को समझा-बुझाकर रोड खोलने की मांग की।

काफी देर चली गहमा गहमी के बाद परिजनो ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्यागी के आश्वासन पर रोड को खोल दिया।

खतौली रोड पर रहने वाले लोगों का कहना है कि हाईवे नया बन जाने के कारण लोग लापरवाही व तेज गति से वाहन चला रहे, जिस कारण आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =