News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सचिन पुत्र रामकशन नि0 म0नं0 56 नाहन रोड थाना नरायनगढ अम्बाला हरियाणा को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सलीम पुत्र जुल्फकार नि0 ग्राम कुल्हैडी थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर प्र0नि0 कुशलपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त राजवीर पुत्र सतपाल नि0 ग्राम लछैडा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को बस स्टैण्ड जडौदा नरा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रामराज पर उ0नि0 वीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र जगपाल सिंह नि0 कलंजरी थाना जानी मेरठ को सडक पुख्ता पुटठी इब्राहिमपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त नीटू उर्फ अनिल पुत्र विलेन्द्र नि0 पलडी थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र जगवीर नि0 कस्बा सिसौली थाना भौराकलां मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया ।

एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट जीतने जश्न मनाया1 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट जीतने के बाद जमकर मनाया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी मेहनत कर रहा था, आज उसी का परिणाम है कि काफी लंबे से काबिल नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा हार का मुंह दिखाने का काम किया गया है। एवं भाजपा के प्रत्याशी हर क्षेत्र में जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का काम कर रहे है। इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल सुधीर खटीक सहित दर्जनों कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

 

बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कैम्प का आयोजन किया 3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। विकास खंड जानसठ ग्राम रहड़वा में बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई एवं कन्या पूजन आंगनवाड़ियों के द्वारा करवाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गई ।ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्विभिन्न प्रकार के महिला/बालिका मुद्दां एवं कानूनों के प्रति जागरुकता/क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण/स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर १० घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-१९ कोरोना संबंधी गाइडलाईन/दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सुषमा शर्मा स्टाफ़ नर्स, जिला समन्वयक रेनू सिंह ,शिवम , जिला बाल संगरक्षण ईकाई से ,संजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

 

पुलिस ने दो शातिर दबौचे5 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने दो शातिर चोर/लुटेरो को अवैध शस्त्र, मोटर साईकिल तथा विभिन्न कम्पनियो के मोबाईलो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो से पूछताछ कर एवं मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपनाधो पर रोकथाम तथा अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर दो लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते थाना सिविल लाईन पुलिस ने शांत व्यवस्था के मददेनजर इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी के नेतृत्व मे थाना सिविल लाइन मे तैनात सब इंस्पैक्टर सुनील नागर, सब इंस्पैक्टर जबर सिह,है.का.अरविन्द कुमार ने गश्त व देखरेख शान्ति व्यवस्था के तहत मौहल्ला साकेत कालोनी से होते हुए मालरोड पर आये तो माल रोड पर स्थित मस्जिद के पास 01 मोटर साईकिल पर सवार 02 युवक आते नजर आए। जिन पर शक होने पर पास आने पर पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो मोटर साईकिल पर पीछे बैठै लडके ने पुलिस टीक पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे पुलिस द्वारा तुरंत ही दोनो को युवकों को पकड लिया।
सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियो से की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम आरिफ पुत्र मुहर्रम निवासी नबिया करीम मस्जिद के पास किदवईनगर खालापार थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर, सोनू उर्फ नदीम पुत्र नईम निवासी फिरदोषनगर खालापार थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर है जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०६ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ मोटर साइकिल, हीरो स्पलेण्डर प्लस, ०१ मेटर साईकिल यामाहा एफ०जेड० एवं -०९ लूटे हुए मोबाईल फोन भिन्न-२ कम्पनी के बरामद हुए।
सीओ सिटी राजेश द्वि़वेदी ने बताया कि अभियुक्तो को पकडने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर सुनील नाकर,सब इंस्पैक्टर जबर सिह व है.का.अरविन्द कुमार शामिल रहे। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा कायम कर उन्हे जेल भेजा जा रहा है।

 

कार की टक्कर से बच्चे की मौत, जाम लगाया6 Min 1 1 |
मीरापुर। कस्बे के खतौली रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी। वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गुस्साये परिजनो ने खतौली रोड जाम करने की कोशिश की, तो पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर रोड खुलवाया।
मीरापुर खतौली मार्ग पर एक छह वर्षीय बालक आहिल पुत्र शौकीन निवासी भूड खतौली रोड सडक पार कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक सडक पर गिर गया और कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। कार चालक लापरवाही व तेज गति से कार चला रहा था, जिस कारण बालक उसकी चपेट में आ गया और लहुलूहान होकर सडक पर गिरा। घायल बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। दुर्घटना की सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गये और जमकर हंगामा किया तथा खतौली रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची मां भी बालक की हालत देखकर बेहोश हो गयी जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने चिकित्सक के पास भर्ती कराया। उधर कार चालक दुर्घटना कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची गयी तथा परिजनो को समझा-बुझाकर रोड खोलने की मांग की। काफी देर चली गहमा गहमी के बाद परिजनो ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्यागी के आश्वासन पर रोड को खोल दिया।
खतौली रोड पर रहने वाले लोगों का कहना है कि हाईवे नया बन जाने के कारण लोग लापरवाही व तेज गति से वाहन चला रहे, जिस कारण आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है।

चार शातिर अपराधी गिरफ्तारBhop |
भोपा/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना प्रभारी सूबे सिंह अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है भोपा थाना प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में उ०नि० योगेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मोरना मिल के सामने से वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र ननवा निवासी अथाई थाना भोपा व अनुज पुत्र राजवीर निवासी ककराला थाना भोपा को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी धारा १३६ विधुत अधिनियम में वांछित चल रहे थे। वही उ०नि० योगेन्द्र सिंह पंवार ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिस्सा से गेंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार किया गया। जिस पर गोकशी ,पुलिस मुठभेड़, गेंगस्टर एक्ट के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं वही उ०नि० गनेश कुमार शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त हाशिम पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम पटोली थाना भोपा को युसुफपुर चौराहा से गिरफ्तार किया पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया8 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गश्त विशेष तौर पर रात्रि गश्त/चैकिंग व तलाशी, बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियो के खिलाफ चैकिंग तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए अभियान विशेष चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस कई वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी संदर्भ मे एसएसपी के निर्देशो के अनुपालन मे चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह के नेतृत्व मे हिण्डन चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया ने पुलिस टीम के साथ मिलकर कुल्हेडी नहर के पास से आरोपी सलीम पुत्र जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर उसे जेल भेज दिया। एसएसपी के निर्देशो के चलते थाना नई मन्डी, शहर कोतवाली क्षेत्र की रूडकी चुंगी पुलिस ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र सिह चौहान व उनकी पूरी टीम चैकिंग अभियान मे शामिल रही। थाना मंसूरपुर, थाना शाहपुर व बुढाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त चांद पुत्र रमजानी निवासी खरखौदा व गुलबहार पुत्र इस्तखार निवासी ग्राम भनवाडा थान रतनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनो आरोपी गैगस्टर के माममे मे वांछित है तथा दोनो पर चोरी, गैंगस्टर आदि के लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। थाना सिविल लाईन पुलिस आदि विभिन्न थाना क्षेत्रो मे सघन चैकिंग/तलाशी तथा वांछितो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के अर्न्तगत आरोपियो की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। मीरापुर पुलिस ने आज दोपहर थाना प्रभारी एस.के.त्यागी की मौजूदगी मे चैकिंग अभियान चलाया।

 

अलग-अलग सडक हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ घायल हो गए। जिन्हे उपचार लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवईनगर निवासी सादिक पुत्र यामीन अपनी मौसी फरजाना के साथ बाईक द्वारा शाहपुर रिश्तेदारी मे जाते वक्त बुढाना मोड के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा निवासी सुमित पुत्र प्रमोद मिल मन्सूरपुर के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे बुढाना गांव विज्ञाना निवासी शाकिब आज सुबह स्कूटी द्वारा बुढाना जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी रमेशचन्द वर्मा जानसठ तिराहे के समीप मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवती के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गांव सूजडू निवासी एक युवती ने घर मे हुई कहासुनी पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उक्त युवती की हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने युवती को उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल भिजवाया।

 

शहर लेखपाल का बीमारी के चलते निधन
मुजफ्फरनगर। शहर लेखपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से जनपद मे शोक छा गया। विभागीय अधिकारियो व कम्रचारियो के अलावा अनेक गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोके संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार तहसील सदर के लेखपाल मूलचन्द सैनी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका आज सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। लेखपाल मूलचन्द सैनी के निधन से जनपद मे शोक छा गया। उ.प्र.लेखपाल संघ से जुडे पदाधिकारी,तहसीलकर्मी व अधिकारी तथा गणमान्य लोगो ने नई मन्डी स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त नई मन्डी शमशान घाट पर स्व.मूलचन्द सैनी का अंतिम संस्कार किया गया।

 

अधिवक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता का बीमारी के कारण निधन हो गया। साथी अधिवक्ता के निधन से जिला व सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व ए.डी.जी.सी.सत्यपाल सिह त्यागी पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका आज सुबह बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से अधिवक्ताओ मे शोक छा गया तथा जिला व सिविल बार एसो. से जुडे अधिवक्ताओ ने स्व.सत्यपाल सिह त्यागी के ब्रहमपुरी स्थित आवास पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

लापता युवक का नहीं लगा सुराग
शाहपुर। चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। परिजन व पुलिस लापता युवक की तलाश मे जुटे हैं। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना ़क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी एक युवक चार दिन पूर्व बिजली के काम से बाजार गया था। परिजनो का कहना है कि उक्त युवक अभी तक अपने घर वापिस नही लौटा है। युवक के परिजनो ने ग्रामीणो के साथ थाने पहुंच कर इस सम्बन्ध मे पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए युवक को बरामद कराने की मांग की। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन व भागदौड मे जुट गई है।

 

अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए9 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग में यूपी में ६९००० शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत द्वितीय चरण में ३६५९० अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के ५ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित शिक्षकों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें बच्चों को अच्छी व सुदृढ़ शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नियुक्ति पत्र देने पर आभार प्रकट किया। एन आई सी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर व सीडीओ आलोक यादव और बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम और चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीएससे मायाराम ने सीडीओ विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष को फूल देकर सम्मानित किया।

विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण दिया10 Min 1 2 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व अभियोगों की विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा विवेचकों की दक्षता एवं कार्यकुशलता को बेहतर करने हेतु जनपदीय पुलिस लाईन स्थित जिला प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया-आर्म्स एवं गैंगस्टर एक्ट के सम्बन्ध में-जनपद के निरीक्षक/उपनिरीक्षकगण को गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति सीज की कार्यवाही एंव आर्म्स एक्ट की विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

 

दहेज हत्यारोपित ससुर गिरफ्तार, कई की तलाश
मुजफ्फरनगर। दहेज हत्या के वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव निवासी श्रीमती ममतेश पत्नी अमित का फांसी लगा शव विगत 26 अक्टूबर की सुबह घर के बरामदे में मिला था। मृतका के भाई ने पति अमित, सास प्रमिला, ननद पिकी और ससुर राजबीर पुत्र सतपाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले के वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र सतपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पकड़ा आरोपित मृतका का ससुर है। मामले में पति समेत अन्य लोग फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

सीएचसी में वरिष्ठ लिपिक के सम्मान में हुआ विदाई समारोह का आयोजन11 Min 1 2 |
चरथावल। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित कर वरिष्ठ लिपिक ब्रिजेश कुमार को सेवानिवृत्त होने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य विदाई दी गई। वरिष्ठ लिपिक ब्रिजेश कुमार सीएचसी चरथावल में करीब 21 वर्षों तक वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रहे।
चरथावल सीएचसी सदस्यों की ओर से शनिवार को सीएचसी चरथावल में एक भव्य समारोह आयोजित कर सीएचसी के वरिष्ठ लिपिक ब्रिजेश कुमार का फूल मालाओं से स्वागत कर गुलदस्ते उपहार भेंट किये गये। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी ड़ा सतीश कुमार कहा कि सेवानिवृत्त ब्रिजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्य में योगदान दिया है।वह मेहनती के साथ कार्यकुशल भी रहे।उनका कार्य हमेशा सराहनीय रहा।सीएचसी के समस्त परिवार की ओर से उनके स्वस्थ सुखी जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। उन्होंने कहा कि कार्यकाल में बेदाग होकर सेवानिवृत्त होना सबसे बड़ा सम्मान है। मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार,आनंद कुमार,व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज गर्ग,नवीन कुमार,हिमांशु त्यागी, मणिकांत त्यागी, दुर्गेश वर दीक्षित, डॉक्टर आसिफ,डॉक्टर जुबेर,मनोज त्यागी, डॉक्टर खालिद,फार्मशिस्ट मनोज त्यागी,डॉक्टर खालिद,डॉक्टर सबा रानी,डॉक्टर सुधा आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =