उत्तर प्रदेश

Chitakoot News: विधायक ने दो सिपाहियों पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, दोनों सिपाहियों को चौकी से हटाकर कोतवाली में किया संबद्ध

Chitakoot News: परिक्रमा मार्ग चौकी के दो सिपाहियों को सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में चौकी से हटा दिया गया है। विधायक ने इसकी शिकायत एसपी से की थी।

एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। एक घटना के संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए कुछ लोगों को विधायक ने चौकी भेजा था। बाद में रिपोर्ट न देने पर विधायक खुद ही चौकी पहुंच गए थे।

मामला  बुधवार का है। बताते हैं कि एक खुदकुशी मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अपने कुछ लोगों को परिक्रमा पुलिस चौकी भेजा था। चौकी में तैनात सिपाही अमित सिंह व कमलाकांत द्विवेदी ने विधायक के भेजे गए लोगों से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेज दी गई है।

इसके लिए उनको वहीं से संपर्क करना पड़ेगा, जिस पर उन्होंने विधायक से सिपाहियों की फोन पर बात करानी चाही। लेकिन सिपाहियों ने बात करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक अनिल प्रधान (SP MLA Anil Pradhan) खुद पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी से ही कोतवाली प्रभारी कर्वी, सीओ सिटी व एसपी को फोन के जरिए अवगत कराया।

विधायक ने कहा कि पिछले कई दिनों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए संबंधित लोग भटक रहे है। इनको बार-बार वापस किया जा रहा है। मौजूद दोनों सिपाहियों की बातचीत करने की शैली ठीक नहीं है। विधायक सिपाहियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी मिलते ही पहुंचे सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय व कोतवाल अशोक कुमार सिंह  ने मामले को किसी तरह संभाला। मौके पर ही विधायक को पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों सिपाहियों को फिलहाल चौकी से हटाकर कोतवाली में संबद्ध कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एसपी कार्यालय से मिलती है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =