वैश्विक

Ethiopian Airlines के पायलट सो गए 37,000 फीट की ऊंचाई पर, बजा अलार्म

37,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे Ethiopian Airlines विमान के पायलट सो गए. यह वाकिया तब सामने आया, जब सूडान खार्तूम से एक विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा जा रही है. लैंडिंग से ठीक पहले विमान के पायलट गहरी नींद सो गए. आलम यह कि विमान के पायलटों की सोने की वजह से विमान की अदीस अबाबा में लैंडिंग नहीं हो सकी.

मामले का खुलासा तब हुआ, जब अदीस अबाबा पहुंचने पर विमान की गति धीमी नहीं हुई. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलटों को संदेश भेजना शुरू कर दिया, लेकिन गहरी नींद की वजह से पायलट उसका जवाब नहीं दे पाए.

 मामले की जांच के दौरान पता चला कि विमान के दोनों पायलट 37,000 फीट की ऊंचाई पर सो गए थे. बोईंग 737 विमान ऑटोपायलट सिस्टम की मदद से उड़ान भरता रहा. इस दौरान एटीसी ने कई बार विमान के पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे बात नहीं हो सकी.

रिपोर्ट में बताया गया है कि जब विमान अदीस अबाबा के रनवे के ऊपर से चला गया, तब ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया. इसके बाद एक अलार्म बजा. इसके बाद Ethiopian Airlines पायलटों की नींद खुली.

इसके बाद उन्होंने विमान को रनवे पर उतारने से पहले 25 मिनट विमान को इधर-उधर घुमाया. गनीमत यह रही कि इस दौरान विमान और उसमें सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया.

 एविएशन एनालिस्ट एलेक्स माचेरस ने भी इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है. उन्होंने इस घटना के लिए पायलटों की थकान को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि इसी तरह की एक घटना मई महीने में भी समाने आई थी, जब न्यूयॉर्क से रोम की उड़ान के दौरान दो पायलट सो गए थे. उस समय विमान जमीन से 38,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =