उत्तर प्रदेश

Chitrakoot News: दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Chitrakoot News: बेटी के सामने पिता को घर के बाहर से ले जाकर कत्ल करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर सत्र न्यायाधीश ने दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुन्दर मिश्रा ने बताया कि बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के कारीडांडी गांव के निवासी बुद्धविलास पुत्र जगदेव ने अपने बड़े बेटे अशोक की हत्या के मामले में कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वादी के अनुसार कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बीती 8 फरवरी 2014 की शाम छह बजे गांव के ही रमेश पुत्र जगदीश व राजू पुत्र कोदा उसके बेटे अशोक को घर के सामने से पकड़कर ले गए थे। घर के बाहर मौजूद अशोक की बेटी सुधा के टोकने पर दोनों ने कहा था कि अशोक को मार कर महुआ के पेड़ में टांग देंगे।

इसके बाद दूसरे दिन 9 फरवरी को भवानीपुर के कोरिनपुरवा मजरे के पास अशोक का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण विशाक्त पदार्थ का सेवन सामने आने पर मृतक के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया

किन्तु सुनवाई न होने पर उसने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के यहां धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया। जिसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में रमेश पुत्र जगदीश, राजू व चुनकावन पुत्रगण कोदा, मतुवा पुत्र छतैनिहा व दल्लू पुत्र कैरा के विरूद्ध धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − one =