वैश्विक

France: पेरिस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की खबर

France की राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की खबर है. वहीं मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार अन्य के घायल होने की सूचना है. बता दें कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई

जबकि चार अन्य घायल हो गए. साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी हो कि पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है. पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा है.

France  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इस घटना के एक चश्मदीद शख्स ने बताया कि सात या आठ गोलियां चलाई गईं, जिससे सड़क पर तबाही मच गई थी और लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरा तफरी मच गई थी. केंद्रीय पेरिस में एक कुर्द सांस्कृतिक केंद्र के पास हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई 

चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पेरिस के अभियोजक लौर बेकुआउ ने कहा कि संदिग्ध हमलावर अधिकारियों को जानता था. उन्होंने कहा कि अधिकारी शूटिंग के पीछे किसी संभावित नस्लवादी तत्व की जांच करेंगे.

France पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी. डिप्टी मेयर इमैनुएल ग्रीगोइरे ने ट्वीट किया, “बंदूक से हमला हुआ है. सुरक्षा बलों को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद. एक प्रत्यक्षदर्शी ने फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि सात या आठ गोलियां चलाई गई थीं, जिससे सड़क पर तबाही मच गई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21460 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =