उत्तर प्रदेश

Sisauli: चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर स्वास्थ्य शिविर का योजना – डॉ सत्येंद्र सिंह

किसान मसीहा पूर्व प्रधानमन्त्री स्वo चौधरी चरणसिह के जन्मदिवस (किसान दिवस) के अवसर पर किसान भवन सिसौली (Sisauli) मे युवा संवाद संसद का आयोजन किसान यूनियन द्वारा आयोजित हुआ।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव डाo सतेन्द्र सिंह के निर्देश मे मुजफ्फरनगर, खतौली व चरथावल के चिकित्सको द्वारा कार्यक्रम मे आये किसानो, युवाओं को निशुल्क औषधियां प्रदान की गई।

शिविर मे 319 किसान व युवाओं के स्वास्थय की जांच कर औषधियां वितरित की गई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चरणसिहं के जन्मदिन के अवसर पर शिविर मे सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सको द्वारा गुलदस्ता देकर माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

डाo रिहान सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष, डाo नफीस अहमद युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, डाo इमरान राव जिला प्रभारी, डाo नदीम त्यागी, डाo कय्यूम सैफी अध्यक्ष ब्लाक खतौली, डाo इरशाद अब्बासी, डाo चरणसिंह, डाo हारून, डाo मौo अथर, डाo मौo यामीन, डाo दानिश खतौली, डाo अरविन्द, डाo चन्द्रशेखर, डाo मुनेश कश्यप मुजफ्फरनगर डाo साजिद त्यागी ब्लाक अध्यक्ष चरथावल, डाo शमीम, डाo साजिद मलिक, डाo शाहरूख चरथावल ने सहयोग किया।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =