Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सोमवार को आ रहे हैं योगीः मुजफ्फरनगर में कपिल देव स्वागत को तैयार, जानिए कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ग्राउंड जीरो पर कोरोना की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पहले गाजियाबाद का निरीक्षण कर फिर नोएडा में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

सीएम योगी इसके बाद मेरठ के लिए रवाना होंगे। वहीं, 17 मई को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं जिले के जनप्रतिनिधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुट गए हैं।
प्रदेश सरकार में मंत्री नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आज कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 4 =