वैश्विक

Conakry: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में ईंधन डिपो में भीषण विस्फोट

Conakry  स्थित देश के मुख्य ईंधन डिपो में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 178 घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी के राष्ट्रपति ने कहा कि रविवार आधी रात को ‘गिनी पेट्रोलियम कंपनी’ के डिपो में भीषण विस्फोट के कारण आग लग गई, जिससे कलौम प्रशासनिक जिले में बहुत नुकसान हुआ.

सरकार ने एक बयान में कहा कि घायल हुए 178 लोगों में से कम से कम 89 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बयान के मुताबिक, हादसे में मारे गए 13 लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

Conakry अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के कारण की जांच शुरू हो गई है तथा इस तरह के हादसे से बचने के लिए डिपो को किसी सुदूर स्थल पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है. सरकार ने बयान में कहा कि अधिकारी ‘‘राजधानी से देश के अन्य हिस्सों में आपूर्ति में संभावित व्यवधान को रोकने के लिए महत्वपूर्ण ईंधन संबंधी जरूरतों की पहचान कर रहे हैं.’’

Conakry  स्थित गिनी मैटिन समाचार वेबसाइट ने डिपो के एक कर्मचारी के हवाले से कहा कि विस्फोट तब हुआ जब एक जहाज सामान उतार रहा था. अहमद कोंडे नामक कर्मचारी ने कहा, “इस आग में मैंने अपने कई दोस्तों को खो दिया. मेरे जैसे कुछ गार्ड हैं, कुछ तकनीशियन हैं. सभी कार्यालय और उसके भीतर रखे सामान भी नष्ट हो गए.”

रक्षा मंत्री बाचिर डायलो ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और सेनेगल और माली सहित कुछ देश चिकित्सा और सुरक्षा दल भेज रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जिले में प्रवेश बंद कर दिया गया है. राष्ट्रपति ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है. राष्ट्रपति कर्नल ममादी डौंबौया ने कहा, ‘‘मैं गिनी के लोगों से इस कठिन समय में राष्ट्र के लिए एकजुटता दिखाने और प्रार्थना करने का आह्वान करता हूं.’’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 1 =