Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का आगाज

Muzaffarnagar स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विभोर संगल अंतर्विद्यालय बारहवां टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री ललित मोहन गुप्ता डी० आई० ओ० एस०, मुज़फ्फरनगर के कर कमलों द्वारा हुआ । विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि का गर्म जोशी के साथ स्कूल बैंड से स्वागत हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ

तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री ललित मोहन गुप्ता, अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार, प्रबंधक श्री विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार ,कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, श्रीमती उषा संगल ,श्रीमती आशा संगल, श्रीमती शशि गर्ग, डॉ० यश अग्रवाल, श्री शिशिर संगल, श्री रामनिवास संगल , श्री अजय अग्रवाल, श्री राजेन्द्र सिंघल, श्री अरुण खंडेलवाल, श्री कृष्ण कुमार बंसल, श्री विजय कुमार शर्मा, डायरेक्टर डॉ० एम० के. गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्ट्रेट, (जूनियर विंग) श्रीमती ममता चौहान आदि ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्री जितेंद्र कुमार जी एवं विभोर संगल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

विद्यालय अध्यापिका मिस कंचन सोनी ने अपने उद्बबोधन में स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा दीप चन्द ग्रेन चैम्बर इन्टर कॉलेज और राजेंद्र सिंघल, अजय अग्रवाल, अरुण खण्डेलवाल, ने स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के बारे में अपने विचार रखे | इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें । कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के कुछ मधुर पलों को वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड पर मधुर धुन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों एवं उनके मैनेजर एवं शिक्षकों का स्वागत कर विभोर संगल टी०टी० टूर्नामेंट का परिचय कराया व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । मुख्य अतिथि श्री ललित मोहन गुप्ता जी ने बच्चों का खेल के प्रति उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के दो पहलू हैं हार और जीत

खेल में हारना और जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता, हार के बाद जीत निश्चित है । खेल में खेल की भावना से ज्यादा खेलना अधिक महत्वपूर्ण होता है, इससे समाज में बच्चों के समूह में रहकर कार्य करने की भावना को बढ़ावा मिलता है | खेल से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है और सांस्कृतिक आदान- प्रदान सौहार्द को बढ़ावा मिलता है खेल हमे फिजिकली फिट रखता है | ग्रेन चैम्बर क्रिकेट एकेडमी टीम के डायरेक्टर श्री मयंक शर्मा ने छात्र-छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी |

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों ने करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।टेबलटेनिस टूर्नामेंट में आगरा,सहारनपुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों के 22 स्कूलों से आए लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं ।

अंडर -11 बालक वर्ग में – मौ० हुसैन (होली एंजलिस) ने नितेश कुमार (ए०के० पहल) को हराया | नैतिक महेश्वरी (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने अर्नव चौधरी (सोक्रेटिस, शामली) को हराया | आदित्य धामा (सैंट पौल) ने मयंक पुंडीर (सोक्रेटिस, शामली) को हराया | अर्नव शुक्ला (बी० एल०एस०, नोएडा) ने दिव्यांश यादव (गायत्री पब्लिक स्कूल) को हराया | अथर्व (बी० एल०एस०, नोएडा) ने प्रणव (एस० डी० पी० एस०) को हराया | असेश जैन (सुमित राहुल) ने कुश राज (दा एस० डी०) को हराया | अर्नव (होली एंजलिस) ने स्काई ( जी०सी०पी०एस०) को हराया । पृथ्वी (सोक्रेटिस, शामली) ने प्रत्युक्ष (दा एस० डी०) को हराया | धैर्य त्यागी (होली एंजलिस) ने हर्ष वर्धन ( जी०सी०पी०एस०) को हराया

लक्ष्य कुमार ( जी०सी०पी०एस०) ने शिव प्रताप सैनी (एम० जी० पी० एस०) को हराया| राघव (सुमित राहुल ) ने अग्निश्वर भारद्वाज (एल. जे . पी.) को हराया| सार्थक गर्ग (एम० जी० पी० एस०) ने अर्णव (होली एंजलिस) को हराया । अशेष (सुमित राहुल) ने अर्थव (बी० एल० एस०, नोएडा) को हराया| धैर्य त्यागी (होली एंजलिस) ने अंश ठाकरान (दा एस० डी०) को हराया| आदित्य धामा (सैंट पौल) ने अर्नव शुक्ला (बी० एल० एस०, नोएडा) को हराया| नितेश (ए के० पहल) ने नैतिक महेश्वरी (गायत्री पब्लिक स्कूल) को हराया| राघव (सुमित राहुल) ने एकांश धैर्य (एस० डी० पी० एस०) को हराया | प्रथ्वी (सोक्रेटिस, शामली) ने सुरीश (एस० डी० पी० एस०) को हराया | अक्षित (बी० एल० एस०, नोएडा) ने लक्ष्य कुमार ( जी०सी०पी०एस०) को हराया|

अंडर -11 बालिका वर्ग में हर्षिका धीमान ( जी०सी०पी०एस०) ने अवन्या (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | आराध्या चौधरी (एम० जी० पी० एस०) ने सृष्टि (होली एंजलिस) को हराया । इनाया (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने परी (एम० जी० पी० एस०) को हराया | शिवान्या (दा एस० डी०) ने अवन्या (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | वेदंशी ( जी०सी०पी०एस०) ने पंखुरी (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | इनाया (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने शिवान्या (दा एस० डी०) को हराया | वंशिका ( जी०सी०पी०एस०) ने वेदांशी ( जी०सी०पी०एस०) को हराया |

अंडर -14 बालक वर्ग में- दिशांत शर्मा (डी० एस० पब्लिक स्कूल) ने मयंक मलिक (एम० जी० पी० एस०) को हराया | गर्वित नागपाल ने स्काई ( जी०सी०पी०एस०) को हराया | सिद्धान्त जैन ( जी०सी०पी०एस०) ने परी वर्धन (दा एस० डी०) को हराया | मौ० हुसैन (होली एंजलिस) ने एकांश धींगरा (एस० डी1 पी० एस०) को हराया | आदित्य धामा (सैंट पौल) ने अनंत जैन (डी० एस० पब्लिक स्कूल) को हराया |अविक गुप्ता (एस० डी०पी०एस०) ने वंश कुमार ( जी०सी०पी०एस०) को हराया | अंश ठाकरान (दा एस० डी०) ने विराज (सहारनपुर) को हराया | आर्यन पाल (सोक्रेटिस, शामली) ने दक्ष आहूजा (जी० डी० गोइन्का) को हराया | कुश राज (दा एस० डी०) ने शिव प्रताप (एम० जी० पी० एस०) को हराया | लक्ष्य कुमार ( जी०सी०पी०एस०) ने नैतिक (गायत्री पब्लिक स्कूल) को हराया | वत्सल केडिया (जी० डी० गोइन्का) ने विराज (सहारनपुर) को हराया | नितेश (ए के० पहल) ने अर्नव (होली एंजलिस) को हराया | सारिक खान (ए के० पहल) ने पृथ्वी (सोक्रेटिस, शामली) को हराया | अक्षित रावत (बी० एल० एस०, नोएडा) ने कुश भार्गव ( जी०सी०पी०एस०) को हराया

अंश ठाकरान (दा एस० डी०) ने कृष्णा पाल (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | क्रिशव गर्ग (एस० डी० पी० एस०) ने आदित्य कुमार (होली एंजलिस) को हराया | अशेष (सुमित राहुल ) ने दिव्यांश (गायत्री पब्लिक स्कूल) को हराया | अर्नव चौधरी (सोक्रेटिस, शामली) ने अथर्व कुकरेती (बी० एल० एस०, नोएडा) को हराया| वत्सल कौशिक (सरस्वती विद्या मन्दिर) ने अग्रिम जैन (जी० डी० गोइन्का) को हराया | राघव (सुमित राहुल ) ने प्रणव सैनी (एस० डी० पी० एस०) को हराया| सिद्धार्थ (एल. जे . पी.) शौर्य शर्मा (दा एस० डी०) को हराया| अर्नव शुक्ल (बी० एल० एस०, नोएडा) ने सार्थक गर्ग (एम० जी० पी० एस०) को हराया | शौर्य चौधरी (एल. जे . पी.) ने सोनल अब्बास (सरस्वती विद्या मन्दिर) को हराया| कुलदीप चन्द (डी० एस० पब्लिक स्कूल) ने धैर्य त्यागी (होली एंजलिस) को हराया । प्रिंस गुप्ता (सरस्वती विद्या मन्दिर) ने मयंक पुंडीर (सोक्रेटिस, शामली) को हराया| हर्ष वर्धन ( जी०सी०पी०एस०) ने प्रत्युक्ष (दा एस० डी०) को हराया | अंश ठाकरान (दा एस० डी०) ने अक्षित रावत (बी० एल० एस०, नोएडा) को हराया| नितेश (ए के० पहल) ने लक्ष्य कुमार ( जी०सी०पी०एस०) को हराया| अशेष (सुमित राहुल ) ने आर्यन पल (सोक्रेटिस, शामली) को हराया| दिशांत (डी० एस० पी०) ने अग्निश्वर भारद्वाज (एल. जे . पी.) को हराया|

अंडर -14 बालिका वर्ग में- चमकी (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) ने अनाया जैन (एस० डी० पी० एस०) को हराया | इशिका राठी ( जी०सी०पी०एस०) ने पंखुरी (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | कनक रोहिला ( जी०सी०पी०एस०) ने शिवांशी (होली एंजलिस) को हराया । अपूर्वा गर्ग (दा एस० डी०) ने अवन्या (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | अन्वि जैन (एस० डी० पी० एस०) ने ख़ुशी पाल(स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | आकृति (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) ने लावण्या (होली एंजलिस) को हराया । वन्दिता अग्रवाल (होली एंजलिस) ने परी चौधरी ( जी०सी०पी०एस०) को हराया | शिवान्या (दा एस० डी०) ने वंशिका ( जी०सी०पी०एस०) को हराया | आकांशा (भागवंती विद्या मन्दिर ) ने नव्या (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | इनाया (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने परी (एम० जी० पी० एस०) को हराया | ख़ुशी प्रजापति (भागवंती विद्या मन्दिर ) ने वर्णिका (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | वेदंशी यादव ( जी०सी०पी०एस०) ने आराध्य चौधरी (एम० जी० पी० एस०) को हराया |

इस अवसर पर जिला टी० टी० एसोसिएशन के श्री मानक चंद गुप्ता , शीलू कुमार, अभिलाष ,नैना कुच्छल आदि सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा । मैंनेजर श्री विनोद संगल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया और कोच और खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएँ दी | कार्यक्रम का संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा के द्वारा किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − six =