Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नवीन मंडी स्थल में 33 टेबल पर मतगणना की जाएगी

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खतौली खंड विकास कार्यालय तैयारी में जुट गया है। मतगणना की कार्ययोजना बनाई गई है। नवीन मंडी स्थल में ३३ टेबल पर मतगणना की जाएगी।

कोरोना महामारी के कारण उम्मीदवार केवल एक एजेंट बना सकेगा। मतगणना स्थल पर उसी गांव के उम्मीदवार, एजेंट को प्रवेश मिलेगा, जिसकी मतगणना जारी होगी। एक टेबल पर ११ बूथ एकसाथ खोले जाएंगे।

मतपेटियों में बंद उम्मीदवारों का भाग्य दो मई को सामने आएगा। जैसे ही दिन नजदीक आ रहे हैं, उम्मीदवारों की धड़कन भी बढ़ रही है। समर्थकों के साथ प्रत्याशी उनके पक्ष में पड़े वोटों को बूथवार जोड़-घटा रहे हैं। सबके दावे जीत के हैं, लेकिन असल तस्वीर मतगणना से साफ होगी। खंड विकास कार्यालय भी मतगणना भी तैयारी में लगा है।

खंड विकास क्षेत्र की ८४ ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए ३३ टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर ११ बूथ एकसाथ खोले जाएंगे। इसके लिए टेबल के चारों ओर कर्मचारियों को बैठाया जाएगा।

मतगणना स्थल पर कोरोना महामारी को देखते हुए नियम कड़े किए गए हैं। बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्याशी को केवल एक एजेंट बनाने की अनुमति होगी।

मतगणना स्थल पर एक बार में प्रत्याशी या उसका एजेंट ही भीतर रह सकेगा। मतगणना को चक्रानुक्रम में लगाया जाएगा। शोर-शराबा और जुलूस, भीड़ लेकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =