Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शराब की तस्करी करने वाले 12 शातिरों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में1 1 6 | आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच टीम व शहर केतवाली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए देशभर मे ंशराब की तस्करी करने वाले गिरोह के बारह लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपियों अमित पुत्र इन्द्रपाल निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, हितेश पुत्र सुरेंद्र निवासी बागपत, जितेंद्र पुत्र बुद्धसिह निवासी भौराकलां हाल निवासी जाट कालोनी, नितिन उर्फ गुड्डू निवासी जौहरी बागपत, अनूप और कल्लू निवासी अंकित विहार, दिनेश कर्णवाल पुत्र प्रेमचंद निवासी बच्चन िंसह कालोनी, सोमेश निवासी धामपुर बिजनौर, सुरेश निवासी मनसरोवर दिल्ली, देवेंद्र निवासी तावली, नरेश निवासी दौराला, विजयपाल निवासी रामलीला टिल्ला, बबलू निवासी बरवाला शाहपुर है। इनके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गये।

एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपियों के कब्जे से एक स्कार्पियो कार, एक वैगनआर कार, एक आल्ओ कार व एक डिस्कवर बाइक के अलावा करीब एक करोड रूपये मूल्य के विभिन्न कम्पनियों के रैपर, ढक्कन, होलोग्राम व शराब बरामद हुई हैं एसएसपी ने बताया कि उक्त लोग हरियाणा से शराब तस्करी कर लाते थे और अपने घर के बेसमेंट में उनके रैपर और ढक्कन हटाकर अन्य कम्पनियों के रैपर व ढक्कन लगाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुडे अन्य लोगों के विषय में पूछताछ में जुटी है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम शामिल रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk