दो शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने आज स्कूटी, नकदी व चोरी हुए सामान सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशों के चलते शहर कोतवाली पुलिस ने चेंकिंग को दौरान शाहपुर बुढ़ाना मोड़ चौराहा से दो शातिर चोरो को चोरी के समान व नाजायज असलाह भी शहर कोतवाली पुलिस ने किया बरामद।
विदित हो कि कांवड़ मेले के दौरान दिनांक 27जुलाई की रात्रि में ग्राम पीनना में संजय गर्ग के घर से हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी किए गए जेवरो के बचे हुए पैसे कुल 50000 रुपये बरामद किए तो वहीं इन शातिर चोरों से 13 सितम्बर को शामली रोड ओम प्रोविजन स्टोर की दुकान से चोरी हुआ कमला पसंद का बोरा के साथ दो नाजायज चाकू व एक नीले कलर की स्कूटी बिना नंबर की दोनों शातिर चोरों से बरामद की है
पकड़े गए दोनों शातिर चोरों के नाम जावेद पुत्र शकील निवासी न्यू इस्लाम नगर लिसाड़ी गेट थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ तो दूसरे शातिर चोर का नाम निसार पुत्र रमजान निवासी मोहल्ला श्याम नगर लिसाड़ी गेट थाना लिसाड़ी मेरठ बताए जा रहे हैं। दोनों शातिर चोरों से शहर कोतवाली पुलिस ने ५०००० नगद एक बोरा कमला पसंद से भरा हुआ तथा दो नाजायज चाकू एवं एक नीले कलर की एक्टिवा स्कूटर भी शहर कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। चोरों को पकडने वाली टीम में शहर कोतवाल अनिल कुमार कपरवान, सब इंस्पैक्टर सुरेश कुमार, कां. सुखवीर सिंह, कां. मोहित यादव, कां. प्रदीप सिंह शामिल रहे।
