Muzaffarnagar में क्रॉस केस का धंधा, पुलिस की कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल: संजीव तोमर
Muzaffarnagar : भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया गया। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए हुए संजीव तोमर ने बताया कि पूरे जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली से वर्तमान सरकार की छवि धूमिल हो चुकी है।
जनपद में क्रॉस केस का धंधा जोर शोर से चल रहा है। थाना मंसूरपुर की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांव पुरबालियान में नईम उर्फ पोंटी ने पिस्टल वाली एक फोटो अपनी फेसबुक पर लगा ली थी जिसके चलते हुए पुलिस ने उसे उठा लिया था और बाद में फीलगुड कर उसे छोड़ दिया था।
इसके बाद धरने के चलते पुलिस ने बैकफुट पर आते हुए पोन्टी को आश्वासन दे दिया था कि उसके सुविधा शुल्क के पैसे वापस करा दिये जाएंगे। आरोप है कि उक्त रूपये आज तक वापस नहीं हो सके उल्टे पुलिस ने उसे दोबारा से उठा कर जेल भेज दिया था। मौके पर पोंटी को पत्रकारों से रूबरू कराते हुए संजीव तोमर ने कहा कि पोंटि का उत्पीड़न अभी भी जारी है।
संजीव तोमर ने आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोष लोगों को जेल भेज रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में आगामी ४ दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट एसएसपी कार्यालय पर धरना देगा। जिसे अनिश्चितकालीन चलाया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए तोमर ने कहा कि धरने के दौरान किए गए मुकदमा और संगीन धाराओं में दर्ज किए गए केस को लेकर किसान यूनियन तोमर गुट बेहद चिंतित है और उसने तय किया है कि वह इसका डटकर मुकाबला करेगा। इस मौके पर इंद्रजीत सांगवान, अखिलेश चौधरी, पवन त्यागी, वाजिद रजा, श्रवण त्यागी, प्रमा

