Muzaffarnagar News: सपा नेता मामेश ठाकुर, मंजू त्यागी चरथावल विधानसभा प्रभारी ने भाजपा का थामा दामन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व एवं मण्डल अध्यक्ष रोहाना अशोक धीमान व महामंत्री लक्ष्मण शर्मा की उपस्थिति में सपा नेता मामेश ठाकुर पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्री मंजू त्यागी चरथावल विधानसभा प्रभारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा आगणतुक बन्धुओ को भारतीय जनता पार्टी का पटका, माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कराकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया गया और सभी का भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा सभी को पार्टी की रीति नितियों के बारे में विस्तार से बताया
सभी से आवहान किया कि २०२२ के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में परिश्रम व लगन के साथ जुट जाये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अतुल सैनी, जिला कार्य सदस्य प्रवीण शर्मा, रविकांत शर्मा, जिला पंचायत तरूण पाल, प्रवीण कुमार, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, डॉ० डी.वी.एस. त्यागी, शिवम त्यागी, विनोद कश्यप, पवन, राजवीर सिंह, श्रीपाल प्रजापति, यासीर, असद, रहीस, वसीम, ऋषभ, दिपांशु त्यागी, लल्ला ठाकुर, देवा ठाकुर, मुकेश पाल, संजीव सैनी, नीटू पाल, विशाल जलौत्रा, पिन्टू प्रजापति, आदित्य कोहली, मोहित कोहली आदि उपस्थित रहे।

