Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरा शहर मेरा सम्मान व मॉडलिंग शो का आयोजन

 

मुजफ्फरनगर। सृजन व न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गुप्ता रिजोर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरा शहर मेरा सम्मान व मॉडलिंग शो का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में बाहर से आए निर्णायक मंडल में रश्मि अरोरा, सार्थक चौधरी व सपना सिंघल ने मॉडल्स की प्रतिभा का लोहा माना। साथ ही मेरा शहर मेरे सम्मान में मुजफ्फरनगर के उन लोगों को पुरस्कृत किया गया

जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्तम कार्य किया व मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया। जिसमें सिद्धार्थ शर्मा, डॉक्टर एके त्यागी, शिव सेना जिलाध्यक्ष बिट्टू, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकुर सैनी व मुकुल दुआ आदि शामिल थे।

शो में सुमित रोहल, अरविंद गुप्ता, मोंटी धीमान, संदीप जैन, काव्या शर्मा, अंकित गुप्ता, डॉक्टर प्रवेश, अजय भार्गव व अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।

मॉडलिंग शो में विजेता के रूप में मॉडल शिवम व जन्नत ज्योति सिंह राजपूत नंबर एक पर रहे जबकि स्फूर्ति, सांची, विभांशु, मनप्रीत, सुजीत, शिवानी, अभिषेक व तौकीर ने भी पार्टिसिपेट किया।

शो में फिल्म आत्मनिर्भर की हीरोइन माणि गौतम ने भी पार्टिसिपेट कर सभी का मन मोह लिया। मॉडलिंग शो को सफल बनाने में मोहित महेन्दियान, राधिका, अभिषेक शर्मा, स्तुति, अनंत, हिमांशु, अक्षय व गुलशन रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fifteen =