Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: श्री कुन्द कुन्द जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खतौली में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कुन्द कुन्द जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खतौली में आज महाविद्यालय के चित्रकला विभाग द्वारा मेंहदी, रंगोली, दीप सज्जा एवं हांडी (मटकी)् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रतियोगिता मुख्य अतिथि श्रीमती साक्षी जैन, पी०डी०सी० डॉ० आशा जैन एवं इनरव्हील क्लब, खतौली से श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती गौरी, श्रीमती ऋतू, श्रीमती वंदना, श्रीमती श्रुति, श्रीमती अंजली, डॉ० नीतू वशिष्ठ, प्राचार्या ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, बुके भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

प्रतियागिता में मंच संचालन चित्रकला विभाग की प्रध्यापिका डॉ० ऋचा जैन ने किया। प्रतियोगिता में लगभग १५० छात्राओं प्रतिभाग किया। छात्राओं की सुन्दर-सुन्दर मेंहदी, रंगोली, दीपसज्जा एवं हांडी से सभी का मन मोह लिया। कुशल निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अपना निर्णय दिया। मेंहदी प्रतियोगिता में कु० उमरा एवं कु० अरिबा को प्रथम स्थान, कु० मिनाक्षी एवं कु० सपना, कु० सानिया एवं कु० राबिया को तृतीय स्थान एवं कु० मंतशा, कु० प्राची, कु० वंशिका को विशेष पुरूस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कु० माव्या को प्रथम स्थान कु० मिनाक्षी एवं कु० आयशा मलिक व कु० अनुराधा को तृतीय स्थान तथा कु० वंशिका, कु० मंतशा, कु० आयुशी, कु० अंजली को विशेष पुरूस्कार दिया गया।

दीपसज्जा एवं हांडी (मटकी) प्रतियोगिता में कु० तुबा को प्रथम स्थान कु० मंतशा को द्वितीय स्थान तथा कु० अक्शा व कु० वंशिका को तृतीय स्थान तथा कु० खुशी, कु० उमरा, कु० अक्षी, कु० शहजादी को विशेष पुरूस्कार दिया गया। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ० नीतू वशिष्ठ ने छात्राओं की सराहना की

कार्यक्रम संचालिका डॉ० ऋचा जैन एवं कु० नेहा गुप्ता ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ० रीना, डॉ० नीरजा गुप्ता, डॉ० सपना जैन, डॉ० अर्चना, डॉ० शिवानी चौधरी, डॉ० रीचा अग्रवाल, डॉ० अंजू, डॉ० विशु, कु० दिव्या शर्मा, डॉ० पूजा पुण्डीर, डॉ० स्वेता मलिक, डॉ० मिनाक्षी, श्रीमती एकता राजपूत, कु० करूणा मोतला, श्रीमती पारूल शर्मा, डॉ० अंजू जैन, श्रीमती सीमा तोमर, श्रीमती नीलम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + three =