Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में रविवार को नहीं लगेगा कर्फ्यू, मंगलवार और शुक्रवार को भी नहीं होंगे बाजार बंद

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा पूर्व में आदेश जारी करते हुए जनपद में प्रत्येक रविवार को पूर्ण बंद लॉकडाउन (कर्फ्यू )घोषित किया गया था।

जिसमें सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने, होटल, मॉल एवं रेस्टोरेंट इत्यादि बंद किए जाने के आदेश किये गए थे। माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा मंगलवार, शुक्रवार को पूरा दिन एवं अन्य दिनों की भांति रविवार को भी बाजार खोले जाने की लगातार मांग की जा रही है।

कोविड-19 के केस कम होने तथा जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संगठनों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में मंगलवार, शुक्रवार को अपराहन 1ः00 बजे से बाजार बंद करने संबंधी आदेश एवं रविवार को लॉक डाउन (कर्फ्यू) संबंधी आदेश वापस लिये जाते हैं ।

बाजार की साप्ताहिक बंदी के संबंध में नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्णय लेकर अवगत कराएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =