Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दिनदहाडे युवती की हत्या

मीरापुर। दिन दिहाडे युवती की रंजिशन हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस मामले की ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव बलीपुरा निवासी युवती रीना पुत्री ब्रहमसिह अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। कि इसी बीच वहंा पहंुचे प्रदीप पुत्र बिल्लू ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

सुबह सुबह युवती को गोली मारने की घटना से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। एक बार को तो माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और मौके पर पहंुचे परिजनो व पडौसियो ने देखा की रीना गोली लगने से घायल हो गई है। ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। युवती पर जानलेवा हमले की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहंुच गई। पुलिस व ग्रामीणो की मौजूदगी मे घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

जहंा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। विदित हो कि 7 जून गांव के ही निवासी कुलदीप पुत्र बिल्लू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी मनीष व शिवकुमार पुत्रगण ब्रहमपाल को कुलदीप की हत्या के आरोप मे जेल भेज दिया था। वहीं दूसरी और आज सुबह युवती रीना की हत्या के मामले मे पुलिस ने युवती के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व घटना की जंाच के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस इस मामले मे कई बिन्दुओ पर जांच मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk