Muzaffarnagar ग्रेन चैम्बर स्कूल में डिबेट आयोजितः आज राष्ट्र की जरूरत है समान कानून संहिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल नई मन्डी में २२ वॉ श्रीमति कुसुम कुमार अग्रवाल इंटर डिबेट कम्पीटिशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप उपस्थित हुए।
डिबेट कम्पीटिशन का विषय रहा समान कानून संहिता आज राष्ट्र की जरूरत। निर्णायकों के रूप मे एस.डी. कॉलेज से श्रीमति रेणू गर्ग, एवं डीएवी कॉलिज से कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। डिबेट कम्पीटिशन मे आए हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न पब्लिक स्कूलो के छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष मे अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
और इस बात पर बल दिया कि वर्तमान समय मे यूनिफोर्म सिविल कोड देश की जरूरत है। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मिलिन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश, प्रबन्धक विनोद संगल, टेऊजरार नवीन कुमार तथा डा.अशोक ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्यआजादवीर सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमति ममता चौहान ने विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित व पुरस्कृत कराया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा ने कहा कि यह इंटर डिबेट स्कूल कम्पीटिशन दो दशक से अधिक समय से चला आ रहा है और छात्र-छात्राओ के लिए बौद्धिक स्तर का है।
उन्होने विजयी प्रतियोगियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन मे कार्यालय अधीक्षक नीरज अग्रवाल और राजेश शर्मा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

