फिल्मी चक्कर

नंगे पाँव लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण

1 1 3 |दीपिका पादुकोण बुधवार को नंगे पाँव “लालबाग के राजा” के दर्शन करने पहुंची, जहा दिपिका ने बाप्पा की पूजा की l दीपिका बेहद ही खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आयी l ट्रेडिशनल अवतार में हमेशा ही दीपिका लोगों का दिल जीत लेती हैं. यहां दीपिका सिल्क की साड़ी में नज़र आईं l

सभी जानते है की दीपिका गणपति की बहुत बड़ी भक्त है, हर बार कोई महत्वपूर्ण चीज़ करनी हो या किसी नयी चीज़ की शुरवात करनी हो दीपिका हमेशा  बाप्पा के आशीर्वाद से शुरू करती है l जब दीपिक और रणवीर की शादी हुई तभी भी अपनी नयी ज़िन्दगी की शुरवात करने के लिए दीपिका ने सुबह सिद्धिविनायक जाके बाप्पा के दर्शन लिए l  

फिल्मों की बात करें तो, अभिनेत्री जल्द ही मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। साथ ही, वह कबीर खान की ’83 में भी नजर आएंगी, जहां दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में होंगी।

साल 2020 विशेष होगा क्योंकि दीपिका की दोनों आगामी फिल्में इसी वर्ष रिलीज़ हो रही हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों पात्र लक्ष्मी अग्रवाल और रोमी देव वास्तविक जीवन पर आधारित है जो इसे अभिनेत्री द्वारा निभाये जाने वाला सबसे प्रत्याशित किरदार बनाता है और इस रचनात्मक सफर ने निश्चित रूप से हमें अधिक उत्साहित कर दिया है!  

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk