Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फसलों में गोबर के खाद का करे अधिक प्रयोग

मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मोरना ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि किसान प्रमाणित बीजों की ही बुवाई करें और फसलों में रसायनिक खाद के बजाए गोबर के खाद का अधिक प्रयोग करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ भारतवीर ने कहा ने किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच समय-समय पर अवश्य कराएं।

प्राविधिक सहायक संदीप कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई किसान सम्मान योजना में छूटे किसान तत्काल अपने लेखपाल को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति व खतौनी उपलब्ध करा दें, ताकि तहसील स्तर पर फीडिग हो सके और धनराशि किसानों के खातों में आ सके।

मुख्य संदर्भ व्यक्ति रामकिशोर ने कहा कि किसानों को रबी की फसलों गेहूं, सरसों व जई की बुवाई समय से करनी चाहिए। मुख्य संदर्भ व्यक्ति राकेश कुमार ने फसलों में लगने वाले कीटनाशक एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। शिविर की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान ब्रजवीर सिंह एवं संचालन संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र, दलसिंह, सुरेश, ज्ञान सिंह सैनी, सुमित, सुबोध, सुरेंद्र, बीर सिंह, नागेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk