Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

टाॅयलेट ब्लाॅक का रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा रोटरी क्लब कनाडा के द्वारा रोटरी फाउंडेशन की ग्राँट के तहत एक टाॅयलेट ब्लाॅक का लोकार्पण अपर प्राइमरी स्कूल मेघाखेडी, मुजफ्फरनगर में किया गया। इसका लोकार्पण मुख्य अतिथि रोटेरियन हरी गुप्ता मण्डलाध्यक्ष व श्री रविन्द्र कुमार सिंघल एम0डी0 स्वास्तिक पेस्ट्रीसाइड लिमिटेड के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन हरी गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहा है।

समाज की आवश्यकताओं के हिसाब से हर क्षेत्र में कार्य करता है। विशिष्ठ अतिथि श्री रविन्द्र कुमार सिंघल ने कहा कि रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन ने जो ये कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा ने क्लब के कार्यों की भूरी-भूरी प्रसंशा की और कहा कि क्लब ने पहले भी स्कूल के क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न कार्य किये हैं। रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने कहा कि क्लब इस वर्ष लगभग 21 टाॅयलेट ब्ला।क का निर्माण विभिन्न प्राथमिक विद्यालय में कराएगा।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विपुल भटनागर ने कहा कि मिडटाउन द्वारा अनेकों वाटरकूलर, ई-लर्निंग सेन्टर, कम्प्यूटर लैब व टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण किया हुआ है। उसी कडी में इस वर्ष भी अनेकों समाज सेवा के कार्य किये जा रहे है। उन्होंने रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन उमेश कुमार गोयल, रोटेरियन आकाश बंसल व इंजीनियर नवनीत कुमार गोयल का विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सचिव अंकुर गर्ग व कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल ने सभी उपस्थित रोटेरियन अतिथिगण, विद्यालय परिवार व बच्चों का आभार व्यक्त किया स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम में रो0 कोशल अग्रवाल, रो0 प्रगति कुमार, रो0 उमेश गोयल, रो0 राजकुमार गुप्ता, रो0 राकेश राठी, रो0 कुमरेश जैन, रो0 आकाश बंसल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk