उत्तर प्रदेश

दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर रही गहमा-गहमी

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बने छपार टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। फास्टैग अनिवार्य किए जाने से जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा था, उनसे दोगुना टोल वसूला गया

जिसको लेकर टोल कर्मियों और वाहन चालकों में नोकझोंक होती रही। हाईवे पर टोल से गुजरने वाले करीब २० प्रतिशत वाहनों से दोगुना टोल लिया गया। जबकि यहां पर फास्टैग बनवाने की व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। पूरे दिन टोल पर वाहनों की लाइन लगी रही। वाहन चालकों को बीस मिनट तक यहां रुकना पड़ा।

सरकार ने सोमवार रात १२ बजे से ही नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है।छपार में बने टोल प्लाजा पर भी रात्रि १२ बजे से यह नियम लागू हो गया था। नियम यह भी था कि जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा, उसने दोगुना टोल टैक्स लिया जाएगा। लेकिन बिना फास्टैग के वाहनों से दोगुना टैक्स लेने पर टोल कर्मियों से वाहन चालक उलझते रहे। जमकर नोकझोंक हुई। जिस कारण यहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

टेरेक्स चालक इलयास रुड़की से मुजफ्फरनगर जा रहा था। फास्टैग नहीं होने पर वह टोल कर्मियों से १५ मिनट तक बहस करता रहा, जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन उसे भी दोगुना टैक्स देना पड़ा।

हरियाणा के झज्जर से रुड़की शादी में जा रहे गाड़ी सवार रामरतन ने बताया कि वह बीस मिनट से यहां खड़े हैं। उन्हें शादी में जाना है। वह उतर कर टोल कर्मियों के पास पहुंचा तो टोल कर्मी उससे ही उलझ गए। टोल पर झगड़ा न हो उसके लिए पुलिस भी मौजूद रहकर लोगों को समझाती रही। दोगुना टैक्स लेने को लेकर ऐसे ही पूरे दिन नोकझोंक होती रही। बुढ़ाना निवासी शाहवेज भी टोम कर्मियों से उलझता मिला।

फास्टैग को स्कैन नहीं कर पाया कैमरा

गांव अलमासपुर निवासी जितेंद्र कुमार कार लेकर हरिद्वार जा रहा था। यहां टोल पर उसका फास्टैग स्कैन नहीं हो पाया। जिस कारण उसने भी दोगुना टोल टैक्स दिया। जितेंद्र ने कहा कि व्यवस्था ठीक नहीं है। स्कैनर कैमरे सही काम नहीं कर रहे हैं। बिना वजह दोगुना टैक्स दिया।

फास्टैग नहीं बने, परेशान रहे लोग

टोल प्लाज पर आईसीआईसीआई और पेटीएम पेमेंट बैंक की ओर से फास्टैग बनाने के लिए स्टॉल लगाए गए थे, मगर दोपहर में ही वे खाली नजर आए। कर्मचारी शुभम और सौरभ ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ४० फास्टैग बनाए, जो जल्द खत्म हो गए। परेशान घूमते मिले हरिद्वार निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यहां फास्टैग नहीं मिला, बिना वजह दोगुना टैक्स देना पड़ेगा।

लॉकल के मासिक पास बनेंगे

टोल अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि दस किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के २७५ रुपये में मासिक पास बनाए जाएंगे, जिन्हें स्कैनर से अटैच कर दिया जाएगा। टोल मैनेजर सुमित धनकड़ ने बताया कि बिना फास्टैग के यहां से गुजरने वाले करीब सात सौ वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =