वैश्विक

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में फैक्टरी में आग

पीरागढ़ी में लगी आगदिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में आज तड़के 4.30 बजे एक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग भयावह होने के चलते दमकल की कुल 35 गाड़ियां अब तक पहुंच चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार राहत व बचाव कार्य के दौरान फैक्टरी में एक ब्लास्ट हुआ जिसके चलते इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया और इसमें मौजूद कई लोग फंस गए हैं, जिसमें तीन दमकलर्मी भी शामिल हैं।

इस वक्त एनडीआरएफ की टीम और दमकर्मी राहत व बचाव का कार्य कर रहे हैं। बता दें कि यह फैक्टरी ओकाया बैटरी की है। बताया जा रहा है कि मलबे में फंसे तीन दमकलकर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है।

फैक्टरी में लगी आग पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त डीसीपी(बाहरी) राजेंद्र सागर ने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 13 दमकलकर्मी शामिल हैं। इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया है, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

फायर सर्विस के डिप्टी चीफ धरमपाल भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के बाद जब फैक्टरी की इमारत जमींदोज हुई थी तो उसके मलबे में तीन दमकलकर्मियों समेत चार लोग फंस गए थे। इनमें से एक दमकलकर्मी को निकाल लिया गया है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + five =