Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नटवरलाल पिता-पुत्र ने भोले-भाले लोगों से ठगी करोड़ों की रकम

मुजफ्फरनगर। शेयर मार्किट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक नटवरलाल शहर के सैंकड़ों भोले-भाले लोगों के करोड़ों रुपये ठगकर फरार हो गया। पीडित लोगों ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि आरोपी ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनकी रकम वापिस कराई जाये।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला साऊथ सिविल लाईन, सांईधम मन्दिर के बराबर वाली गली में रहने वाले युवक प्रियांक शर्मा पुत्र आदेश शर्मा ने अपनी जान-पहचान के सैंकड़ों लोगों झांसे में लेकर बताया कि वह उसके पिता आदेश शर्मा ट्रेडिंग का कार्य करते है और शेयर मार्किट का काम बहुत अच्छी तरह से जानते है।

प्रियांक शर्मा व उसके पिता ने लोगों को सब्जबाग दिखाते हुए बताया कि यदि वह भी थोडी-थोडी रकम उन्हें देंगे, तो वे उस पैसे को शेयर बाजार में लगा देंगे और मोटा मुनाफा भी दिया जायेगा। प्रियांक शर्मा ने उक्त लोगों का विश्वास जीतने के लिए यह भी कह दिया कि तुम्हे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने देंगे तथा हर प्रकार के नुकसान की जिम्मेदारी हमारी होगी।

अगर कल किसी को नुकसान होता है, तो हम अपनी चल व अचल सम्पत्ति से उक्त नुकसान की भरपाई करेंगे। सभी जान-पहचान वालों को भरोसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठ लिया तथा दो महीने तक उन्हें मुनाफे के पैसे भी वापिस दिये गये, जिससे प्रियांक शर्मा पर सभी का विश्वास भी बन गया, लेकिन उसके बाद पैसे नहीं दिये गये और एक दिन प्रियांक शर्मा घर से फरार हो गया, जब उसके परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी गयी, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

ठग प्रियांक शर्मा ने अंकित मित्तल से तीन लाख रुपये, अजय ठाकुर से पांच लाख पचास हजार रुपये, हेमंत शर्मा से तीन लाख पच्चीस हजार रुपये, कप्तान सिंह से चार लाख पचास हजार रुपये, रमन ग्रोवर से छह लाख रुपये, मोनू गुप्ता से पचास हजार रुपये, अनुराग सिंघल से पांच लाख पचास हजार रुपये, प्रतीक अरोरा से पचास हजार रुपये, विजय कुमार, टिंकू कुमार, अमित कुमार, राजीव कर्णवाल से दो लाख तीस हजार रुपये, रूपक कुमार शर्मा से तीन लाख रुपये, हरीश कुमार शर्मा से तीन लाख रुपये, उदित विशाल से चार लाख रुपये, राहुल यादव से चार लाख साठ हजार रुपये, श्रीमती मंजू रानी से तीन लाख रुपये ठग लिये। सभी से यह रकम नकद, एनएफटी व चौक द्वारा ली गयी है।

पीडित लोगों ने उसके घर पर जाकर अपनी रकम मांगी, तो परिवार वाले मना कर रहे है और प्रियांक शर्मा ने फोन भी स्वीचऑफ कर लिया है। पीडितों ने बताया कि रकम हड़पने के बाद प्रियांक शर्मा कहीं छुप गया है और अब उसकी तलाश की जा रही है। पीडित लोगों ने यह भी बताया कि प्रियांक शर्मा व उसके पिता आदेश शर्मा ने उनसे आधर कार्ड, पैन कार्ड व चौक भी ले रखे है, जिसका यह लोग दुरूपयोग कर सकते हैं।

पीडिघ्त लोगों ने एसएसपी अभिषेक यादव से मांग की है कि क्राइम ब्रांच के माध्यम से प्रियांक शर्मा व उसके पिता आदेश शर्मा के विरूद्ध मामला दर्ज कर कानून कार्यवाही करते हुए उनकी रकम वापिस दिलाई जाये और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये, ताकि वे किसी को भी झूठी साजिश में न फंसा सकें। एसएसपी को शिकायती पत्र देने वालों में अंकित मित्तल, अजय ठाकुर, हेमंत शर्मा, कप्तान सिंह, रमन ग्रोवर, मोनू गुप्ता, अनुराग सिंघल, प्रतीक अरोरा, विजय कुमार, टिंकू कुमार, अमित कुमार, राजीव कर्णवाल, रूपक कुमार शर्मा, हरीश शर्मा, उदित विशाल, राहुल यादव व श्रीमती मंजू रानी आदि पीडिघ्त शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कई ऐसे पीडिघ्त भी है, जो अभीतक सामने नहीं आये है। लगभग एक करोड ठगी का मामला चर्चाओं में बना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 4 =