Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नौ द्विवसीय कला उत्सव में आज डेमोष्ट्रशन का आयोजन

मुजफ्फरनगर। स्वाधीनता के ७५ वर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में कलाकारों की भूमिका विषयक नौ द्विवसीय कला उत्सव में आज एक डेमोष्ट्रशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जामिया मिलिया इस्लमिया यूनिवर्सिटी के चित्रकला विभाग के डीन प्रो. मामून नोमानी रहे, विशिष्ट अतिथि रिनोवल्ड आर्टिस्ट सतीश कुमार रहे, डोमेष्ट्रशन के लिए रिसोर्स पर्सन अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्द चित्रकार अमित दत्त, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप गढ़ी के अध्यक्ष असुर वेद रहे।

भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ प्रांत, मुजफ्फरनगर जिला, नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप दिल्ली, उत्कर्ष ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में स्वाधीनता के ७५ वर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में कलाकारों की भूमिका विषयक नौ द्विवसीय कला उत्सव के अंतर्गत चित्रकला डेमोष्ट्रशन का आयोजन किया गया।

कला उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता धन्यवाद ज्ञापन असुर वेद ( अध्यक्ष नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप )द्वारा हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर अवनीश त्यागी (प्रांत संयोजक भारतीय प्रज्ञान परिषद, प्रज्ञा परिषद मेरठ) ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय और मंच का संचालन डॉ रजनीश गौतम, प्रस्तावना डॉ वन्दना वर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक डॉ नीतू वशिष्ट के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की संरक्षिका डॉ निशा गुप्ता (प्राचार्या जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय) ने भी अंत मे सभी को शुभकामनाये दी और धन्यवाद दिया । इसके साथ साथ कलाकारों को अपने पथ पर निरन्तर चलते रहने की प्रेरणा दी । कलाकार समाज का विशिष्ट अंग होते है इस लिए कला और कलाकार समाज के अनुकूल होने चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ प्रांत, प्रज्ञा परिषद ब्रज, देवभूमि विचार मंच के कार्यकर्ताओं, सहयोगी संस्थाओं, कलाकारों, प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जिले के प्रमुख महाविद्यालयों के शिक्षकगण, प्रतिभागी, विधार्थी रहे हैं।

कार्यक्रम में भारतीय प्रज्ञान परिषद के प्रांत संयोजक अवनीश त्यागी, प्रज्ञा परिषद अध्यक्ष डॉ प्रवीण तिवारी, संयोजक प्रोफेसर वी.के. सारस्वत, देवभूमि विचार मंच के अध्यक्ष डॉ चौतन्य भंडारी, संयोजिका डॉ अंजलि वर्मा, हस्तिनापुर संदेश पत्रिका के संपादक डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल, प्रांत शोध संयोजिका डॉ शीला टावरीजी, सहसंयोजक डॉ देवेश, डॉ एस सी वार्ष्णेय , डॉ महेश दिवाकर, डॉ नितिन कुमार ,डॉ ऋचा जैन , डॉक्टर अमित कुमार, नीरज मौर्य, भास्कर द्विवेदी मीडिया, कुलदीप कुमार, इंजीनियर पंकज कुमार, डॉ जी. आर.गुप्ता, डॉ अलका तिवारी, डॉ वंदना, डॉ निशा गुप्ता ,अनुराग , विजय अग्रवाल, डॉ सविता, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ के.के. शर्मा आदि उपस्थित रहें।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + one =