प्रमोद त्यागी की भागदौड़ रंग लाई- टूटने लगे अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी छोडकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित समारोह में सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी छोडकर आये लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।
इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों के आने से आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने आरोप लगाया जिला पंचायत चुनावों में सत्तारूट दल पुलिस प्रशासन का साथ लेकर लोगों पर नाजायज दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है जो जन तंत्र में ठीक नहीं है।
सपा ऐसे प्रयासों का भरपूर विरोध करती रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सत्ताधारी दल के लोग उन पर व्यक्तिगत हमले और अक्षेप लगा रहे है लेकिन वे विचलित नहीं है। उ
न्होंने आरोप लगाया कि बीडीसी मैम्बरों के घरों पर जाकर उन्हे धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में गौरव स्वरूप, कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, जिया चौधरी, सचिन पटाखा, इसरार, आशुतोष त्यागी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी के नेतृत्व में दस लोगों ने आज सपा की सदस्यता ग्रहण की।