Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध में बंदियो को गर्म कपडे वितरित किये

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियो को आज राजेश जैन गर्ग, डुप्लैक्स पेपर मील, अध्यक्ष दिगम्बर जैन गर्ग अतिशय, क्षेत्र बहलना, राजकुमार जैन, नावले वाले, बहलना स्टील, महामन्त्री दिगम्बर जैन गर्ग अतिशय, क्षेत्र बहलना एवं सनत जैन गर्ग, डुप्लैक्स पेपर मील के सौजन्य से २०४ गर्म जाकेट वितरित किये गये।

जाकेट वितरित करते हुये राजेश जैन गर्ग (डुप्लैक्स पेपर मील) ने कहा कि गरीब असहाय बंदियों की इस प्रकार की मदद करना वास्तव में बहुत ही अच्छा कार्य है।

यह सेवा सर्वापरि है। एक-दूसरे के काम आना एवं मदद करना यह सबसे बडा कार्य है। सामाजिक कार्य इसी सुदृढ़ बुनियाद पर टिका है कि हम सदैव एक-दूसरे की सहायता के लिये सदैव तत्पर रहे।

ऐसे में पात्र एवं जरूरतमंद बंदियों की सहायता होती रहनी चाहिये। इस प्रकार के सामाजिक और प्रेरित कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कराये जाते रहने चाहिये।

इससे जरूरतमंदो की मदद होती है। इस अवसर पर श्री ए०के० सक्सेना, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध गरीब बंदियों के लिये ठण्ड में बचाव हेतु सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों द्वारा समय-समय पर मदद की जाती रही है।

इससे गरीब बंदियों को काफी मदद मिल जाती है। ऐसी संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों का सहयोग वास्तव में सराहनीय है। उन्होने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया 

आषा जताई कि भविश्य में यह सहयोग निरन्तर बना रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ परामर्शदाता डा० चन्द्रगुप्त, जेलर श्री कमलेश सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, श्री कैलाश नारायण शुक्ला, सुश्री मेघा राजपूत, उप जेलर आदि उपस्थित रहें।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − ten =