संपादकीय विशेष

वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी: बाजार में भीड नहीं हो रही कम, शारीरिक दूरी की उडी धज्जियां

मुजफ्फरनगर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। सुबह के समय खुलने वाले बाजारों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दाल मंडी में किरयाना की दुकानों पर दिन निकलते ही भारी भीड़ लग रही है। यहां पर लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं।

जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच सुबह के समय किरयाना की थोक और फुटकर, फल, सब्जी और दूध की डेयरी को खोलने का समय निर्धारित किया गया है।

सुबह के समय जैसे ही किरयाना की दुकान खुलती है तो दुकानों पर भारी भीड़ लग जाती है। सुबह के समय बाजारों का नजारा आम दिनों जैसा लगता है।

सुबह के समय दाल मंडी में जैसे ही दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी की तंग गलियों में भीड़ के कारण शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती रही। इसके अलावा नवीन मंडी स्थल, भगत सिंह रोड पर सब्जी मंडी के अलावा अन्य बाजारों में स्थित किरयाना की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही।

लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाकडाउन के बाद भी सड़कों पर आम दिनों जैसा नजारा है।

वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। भी शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी रही। पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर बेरियर लगाकर वाहनों की चैकिग की।

इस दौरान पुलिस ने बिना वजह घर से निकलने वालों के वाहनों की चालान किए। पुलिस के लगातार अभियान चलान के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। इसके अलावा देहात के मीरापुर, जानसठ, खतौली, भोपा, मोरना, पुरकाजी, मंसूरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने वाहनों की चौकिग की।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + seven =