Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कांधला रोड पर जाम के कारण कार में लगी टक्कर, हंगामा

बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के समीप गन्ने से भरे वाहनों के कारण जाम लगे रहने के चलते गन्ने से भरी ट्रेक्टर ट्राली और एक इंडिगो कार में टक्कर हो गई।

जिसमें कार का आगे का एक साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रेक्टर चालक और कार चालक बच गए। दोनों में कहासुनी भी हुई

लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों का बीच बचाव करा दिया। ट्रेक्टर चालक मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। मौके पर आई पुलिस ने जाम खुलवाया और आने जाने वाले अन्य वाहन चालकों को राहत दी।

बुढाना। खेत से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त बुजुर्ग किसान ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी रामकिशन आज सुबह अपने बेटे सुनील के साथ टै्रक्टर-ट्राली द्वारा पशुओ के लिए चारा लेकर आ रहा था कि जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा 

इसी बीच अचानक ट्राली का पहिया गढडे मे आ जाने से रामकिशन जमीन पर गिरकर घायल हो गया। इस हादसे पर किसान के परिजनो ने उसे उपचार के लिए बुढाना सीएचसी मे भर्ती कराया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + sixteen =