Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सेक्युलर फ्रंट द्वारा दीपावली का आयोजन

मुजफ्फरनगर। सेक्युलर फ्रंट द्वारा आयोजित दिपावली के शुभ अवसर पर देश की एकता अखंडता शांति व सर्वधर्म सद्भाव को समर्पित दीपों के त्योहार को गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी प्रेम के दीयों के शीर्षक से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गौहर सिद्दीकी ने कहा कि विभिन्न त्यौहार एक अवसर होता है कि हम आपसी गिले शिकवे दूर करने का। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन बेदी व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा सेक्युलर फ्रंट अपनी ओर से हर त्योहारों पर समाज के प्रबुद्ध लोगो के साथ प्रेम के सन्देश को आम करता है।

पूर्व विधायक डॉ सुरेश सिंघल व बार संघ अध्यक्ष नसीर काज़मी ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज मे होते रहने चाहिये। प्रमोद त्यागी ,राजेशवर त्यागी व पूर्व बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि फ्रंट व गौहर सिद्दीकी द्वारा सर्वसमाज को जो जोड़ने का प्रयास लगातार बना इस तरह के सार्थक प्रयास बने रहे यह सब के जिम्मेदारी है अतुल सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, संजय अग्रवाल व देव राज पवार ने कहा यह अच्छा प्रयास त्योहारों की खुशियों को दुगना करता है। सीओ हरीश भदौरिया,पंडित राजपाल शर्मा व बाबू रौनक़ ज़ैदी ने ऐसे कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल दिया। मौलाना नज़र मोहम्मद,सूफी अब्दुल सामी,हाजी शाहिद, मौलाना ताहिर क़ासमी ने कहा कि खुशियां बॉटने से बढ़ती है।

रेवती सिंघल,संजय मित्तल,कृष्ण गोपाल मित्तल व श्री मोहन तायल ने कहा सर्व समाज की एक जुटता है तो विकास की राह खुलती है। कार्यक्रम के अंत मे डॉ नजमुल हसन ने शपथ दिलाई की एक दूसरे की आस्था व संविधान का सम्मान करे शांति बनाए रखे।

अशोक अग्रवाल व रेवती सिंघल ने सब ही का स्वागत व धन्यवाद किया। इस मौके पर हरेंद्र त्यागी,लाला मूलचंद,विपुल भटनागर,अकील राणा ,अभिनव,सुशील,विवेक राज,शुशीकांत गर्ग,राजेंद्र काठी,राकेश शर्मा,राहुल वर्मा,सुमित मलिक,जीशान सुल्तान सेफ,मुर्शिद खान,शोराज वर्मा,संजीव संगम,ज्ञानी गुरबचन सिंह,फादर विनय कुमार,शाहिद आलम,इकराम कस्सार, मुर्शिद खान ,रोहित जैन,इक़राम कस्सार,बदर खा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, अमित गुप्ता एडवोकेट जनार्दन विश्वकर्मा,शमीम कस्सार, इसरार खान,डॉ शाहवेज़ राव ,राहुल वर्मा, राजीव वर्मा ,हाजी शाहिद त्यागी, शमीम कस्सार,नूर हसन ,सलीम मलिक, नदीम सभासद,सलीम अंसारी मेंबर, याकूब मेंबर,मौलाना कासिम साहब, हाजी नईम एडवोकेट,फहीम सिद्दीकी,राहिल सिद्दीकी, कुंज बिहारी अग्रवाल, नन्द किशोर शर्मा, अरविंद गर्ग, दिलशाद पहलवान, फैजान अंसारी, शाहनवाज मलिक,डॉ साजिद अल्वी , हाजी कल्लू , हसन मेंहदी शमीम कस्सार, हसन ज़ैदी आरिफ सिद्दिकी,असद पासा, मास्टर अल्ताफ ,राशिद सिद्दीकी,इरफान अल्वी,सलीम अल्वी,नफीस अहमद अंसारी आदि लोग शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk