Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ़्फ़रनगर मे आज ईद -उल -फितर के पर्व पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने ईद की नमाज को लेकर की गई व्यवस्था, शहर के मुख्य चौराहो एवं शहर मे हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।

लॉक डाउन के चलते बिना आवश्यक कार्य के घूम रहे लोगो के आने जाने पर पूर्ण रूप से किए गए प्रतिबंध के बावजूद लोग सडको पर घूमते नजर आये। सड़को पर घूम रहे लोगो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी हिदायत दी गई।

ईद-उल-फ़ितर व लॉक डाउन के चलते शहर मे ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले एवं अनावश्यक रूप से शहर की सड़को पर अपने निजी (बाइक कार) आदि वाहनों से घूमने वालों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + fourteen =