News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पूजा अर्चना कर मनाया होली का त्यौहारMuzaffarnagar News
मोरना । क्षेत्र में सोमवार को होली का पर्व पारम्परिक रूप से मनाया गया। महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिये होली की परिक्रमा कर विशेष पूजा अर्चना की तथा गुड़ आटा वस्त्र का दान किया। व कुल देवताओं का पूजन भी किया गया।  मोरना,भोपा,ककरौली क्षेत्र में होली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चैक,नेहरू चैक, आधा गांव,कुवांपट्टी आदि में बड़ी संख्या मे महिलाओं ने होली का पूजन किया। भोपा में अथाई मार्ग पर विशाल होली बनाई गयी। महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिये होली की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा व दूध जल के साथ गाय के गोबर से बने उपलों की माला अर्पित की।मोरना में जानसठ मार्ग पर भूमिया माता मंदिर परिसर में होली का पूजन हुआ।ककरौली,बेहड़ा सादात,चोरावाला में होली का पूजन किया गया। तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में होली के पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई पड़ा।श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा कर होली का पर्व मनाया।इस दौरान पुरोहितों को आटा,गुड़ व वस्त्र आदि का दान किया गया। महिलाओं ने होली पूजन में बैर, बताशे,दूध,जल पुष्प अर्पित किये। मोरना भोपा मार्ग स्थित ककराला प्राचीन जुडेश्वर महादेव मंदिर के बाहर स्थापित होली की पूजा करने आई महिला श्रुति चैधरी,सुधा, शशिबाला व भोकरहेड़ी निवासी मोनिका गोयल,गुंजन गर्ग, सोनिया गर्ग,पूजा चैधरी, दिव्या पंवार ने बताया की यह त्यौहार रंगो का है नशा व झगड़ा बिलकुल न किया जाये त्यौहार की पवित्रता को बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के 78 गांव मे 145 स्थानों पर होली स्थापित की गयी है। रात मे होली का दहन पारम्परिक रूप से विधि विधान के साथ किया जायेगा

 

पुलिस मुठभेड में दो शातिर घायल
अवैध शस्त्रो ंकी खरीद फरोख्त करने वाले है दोनोंMuzaffarnagar Police
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 5 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर,  02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्ति नही रुके तथा गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश  रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो इंदौर से कम दामों में अवैध असलाह खरीद कर लाते थे तथा आसपास के जिलों में अधिक दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी हम अवैध असलाह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आशुतोष कुमार, उ.नि. रेशमपाल सिंह, उ.नि. खुशीलाल, विनोद कुमार, है. का. सौरभ कुमार, जितेन्द्र कुमार, का. राहुल कुमार थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

श्रद्धालु महिलाओं ने श्रद्धाभाव के साथ किया होलिका पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपदभर में अनेक स्थानो पर श्रृद्धापूर्वक हुआ होलिका पूजन। महिलाओ ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग परंपरागत तरीके से होली पूजन किया तथा सुख,शान्ति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
  जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई। विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच ग्रामीण अंचल सहित शहरभर मे सैकडो स्थानो पर होलिका पूजन हुआ। ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओ ने होली पूजन एवं भूमिया देवता स्थान पर पूजा अर्चना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओ ने होलिका दहन स्थल पर एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। पालिका प्रशासन द्वारा होलीका दहन स्थल के पास उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं चूने का छिडकाव आदि कराया गया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा होलिका दहन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था करायी गयी। ताकि असामाजिक तत्व होलिका दहन स्थल पर किसी प्रकार की छेडछाड ना कर सकें। होलिका पूजन को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

 

 

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन कार्यक्रमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर की और से चैधरी चरणसिंह मार्किट मे होली मिलन कार्यक्रम बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें पत्रकारों सहित मार्किट के व्यापारी भी शामिल रहे।
  डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक चन्दन का टीका लगाकर एवं होली की टोपी पहना कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाए दी। सभी ने लजीज खाने का लुत्फ उठाया। इस दौरान पत्रकारो ने चुटकुल एवं गीत आदि सुनाए। कार्यक्रम मे पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज,  दैनिक जागरण के प्रभारी आनन्द प्रकाश, हिन्दुस्तान के प्रभारी दिवाकर झा, अमर उजाला के प्रभारी मदन बालियान, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार रिषीराज राही, शरद गोयल , वशिष्ठ भारद्वाज, संपादक श्रीमति चन्द्र कान्ता, सुनील चैधरी,सचिन जौहरी, ओ.पी.पाल, सतपाल सिंह, संजीव चैधरी, संजय अग्रवाल, श्यामाचरण पंवार, नरेन्द्र मित्तल, डा.पी.के.श्रीवास्तव,  सलाउददीन अब्बासी, अनिल चैधरी मुन्नू, प्रवेश मलिक,जफर इकबाल, गोपी सैनी, अमित सैनी, अमित पुण्डीर,विनोद पाराशर,दीपक वत्स,मनोज वाधवा, प्रदीप चैहान, दिलशाद मलिक,विकास त्यागी,  संदीप रन्जन,रोबिन सिंघल, हिमंाशु पाल, राजू भाई,  जुुनैद अहमद, अमन कुमार, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, अमित वर्मा, विजय कैमरिक, चैधरी चरणंिसह मार्किट की और से प्रेमपाल ंिसंह संधावली, बबलू भाई, आशू भाई,तरूण पाल,  विनोद धीमान, दिनेश कुमार, कमल किशोर राणा, सुनील कुमार, राजीव कुमार, सोनू कौशिक,  डा.दीपक गोयल, डा.मुकेश अरोरा, डा.अखिल गोयल, डा.नरेन्द्र सिंह, मोहित कुच्छल, मनीष अग्रवाल, कृष्णपाल फिल्म सिटी,अंकित चैधरी, भाजपा नेता विशाल गर्ग, डा.सौरभ जैन, मोहित भारद्वाज, पवन कुमार, सुरेश कुमार, राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, अरूण राजवंशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

आबकारी विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में एवं आगामी त्योहारों के  लिए चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत  आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया ; पोज़ मशीन द्वारा मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री , दुकानों पर लगे बबजअ कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की गयी, ओवरटिंग को लेकर रैंडम टेस्ट परचेस कराये गए ; आबकारी निरीक्षकों के द्वारा विक्रेताओं को क्रेता से उचित व्यवहार ,तय कीमत पर मदिरा की बिक्री एवं दुकानों पर किसी प्रकार अव्यवस्था उत्पन्न न हो इसके लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया।  जनपद में स्थित ढाबो की सघन तलाशी ली गयी एवं ढाबा मालिकों को ढाबो पर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थाे के सेवन एंड मदिरा न परोशने के लिए निर्देशित किया गया।  अवैध मदिरा के आवागमन को रोकने के उद्देश्य पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाते हुए  बायवाला चैराहा एवं उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की सघनता से जांच की गयी

 

 होलिकोत्सव, गीतापाठ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि प्राचीन श्री शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन के सामने मे होलिकोत्सव,गीतापाठ तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में शहर के सम्मानित जन,विभिन्न आध्यात्मिक ,सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं श्रीकृष्ण कृपा परिवार के सदस्य तथा महाराज जी के अनुयायियों ने भाग लिया।इस अवसर पर घर-घर गीत हर घर गीता अभियान के निमित्त श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं अन्य गणमान्य जनों को महाराज जी की गीता ज्ञान सुधा की प्रति भेंट की गई। तत्पश्चात भजन संध्या में  अजय गर्ग,ज्योति मिश्रा,स्वीटी गुप्ता,महेंद्र रावत, अजय करुणा, सोनू भैया एवं राजेश वर्मा द्वारा प्रस्तुत  ’होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा ; हम तो राधे राधे राधे राधे गाएंगे, बरसाने में होली मनाएंगे;’आदि होली के गीतों एवं भजनों से समस्त उपस्थित श्रद्धालु जन भक्ति भाव में सराबोर होकर नाचे झूमने लगे तथा एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलो की होली खेली।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र अग्रवाल,अशोक कंसल पूर्व विधायक,अजय तायल, होतीलाल शर्मा,आरके मलिक, अजय गर्ग,शोभित गुप्ता सभासदपति, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, विजयशंकर  शर्मा ,राहुल,रितु सिंघल,मीनाक्षी गर्ग,संजय मिश्रा , पंडित कृष्णानन्द आदि तथा भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम के  अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बन्धुओ,बहनों,मातृ शक्ति द्वारा स्वादिष्ट चाट का  प्रसाद भी ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के अंत में गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित समस्त सम्मानित जनों का हृदय से आभार प्रकट किया।

 

‘रंग पर्व’ का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘मेन’ द्वारा ‘रंग पर्व’ (होली) का भव्य आयोजन रविवार, 1 मार्च 2026 को रेलवे स्टेशन स्थित ट्यूलिप बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता करते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाया। शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में एकता और आत्मीयता को सुदृढ़ करता है। नीतू मिश्रा ने भी सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक बधाई दी। मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शनकार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उ.प्र. सरकार) रहे। संरक्षक मंडल के श्री हर्षवर्धन जैन (प्रांतीय मार्गदर्शक) एवं श्री अशोक सिंघल (प्रांतीय प्रभारी राष्ट्रीय पर्व) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं उल्लास सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फूलों की होली, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं गीत-संगीत ने समां बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिकाओंकृवंदना शर्मा, मीनू गर्ग, डॉ. रश्मि विनायक, मंजूषा राठी, सुनीता शर्मा, अंजना कुशवाहा, मीना गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुनीता शाह, रूचि मित्तल, मनीषा गर्ग एवं श्वेता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। परिषद पदाधिकारीकृअध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव नवनीत कुमार गुप्ता, वित्त सचिव नीरज कुमार सिंघल एवं महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. अंजलि गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वीणा वादिनी म्यूजिकल पार्टी ने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। रेशु गुप्ता, जय कुमार, अनुज वर्मा एवं चित्रा ने अपनी स्वर प्रस्तुति दी। डॉ. अंजलि गर्ग ने “होली में मोहे रंग दे ऐसी सांवरिया” गीत गाकर सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रीत वर्धन शर्मा ने हास्य रस की पिचकारी से वातावरण को आनंदमय बना दिया। संचालन वंदना शर्मा एवं सुनीता शाह द्वारा किया गया तथा बीच-बीच में आकर्षक सरप्राइज गिफ्ट भी वितरित किए गए। मनोज राठी, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, विजय वर्मा, रिशु गुप्ता, आशु अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ. अत्रे, के.पी. राठी, नीरज जी, पृथ्वीवर्धन, राहुल कुशवाहा, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम, वीरेंद्र अग्रवाल, अरुण मित्तल, यशपाल अरोरा, धीरज जी, राजीव त्रिखा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन शाखा अध्यक्ष एवं संरक्षक के उद्बोधन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। रंग, संस्कृति और समरसता से सराबोर यह आयोजन परिषद की एकता एवं सक्रियता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

 

फंदे से लटका मिला युवक का शवMuzaffarnagar Police
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तहसील परिसर के पीछे एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। युवक घर से ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को 19 वर्षीय युवक का शव तहसील के पीछे संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान अफसर खान (19) पुत्र नियामत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव सीमेंट के खंभे पर लगे लोहे के पाइप से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास ही एक पिट्ठू बैग भी मिला, जिसमें कपड़े और अन्य निजी सामान रखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक काम पर जाने के उद्देश्य से घर से निकला था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बुढाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई मुनव्वर ने बताया कि परिवार में आठ भाई हैं और अफसर सबसे छोटा था। सभी भाई ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार अफसर रविवार दोपहर करीब तीन बजे काम के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह पुलिस के द्वारा फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। परिवार ने घटना को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। बुढ़ाना कस्बा चैकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप चैधरी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों के आने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम दृष्टया शव पर बाहरी चोट के कोई विशेष निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

भव्य आभार सभा का हुआ आयोजनMuzaffarnagar Police
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि, वित्तविहीन एवं माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्थानांतरण संबंधी लाभ सुनिश्चित करने के निर्णय के उपलक्ष्य में एक भव्य आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। आभार समारोह का आयोजन मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने समारोह में सहभागिता करते हुए उपस्थित शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, वित्तविहीन शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों को संबोधित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हित में कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए हैं। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, वहीं वित्तविहीन एवं माध्यमिक शिक्षकों को नगदरहित चिकित्सा सुविधा मिलने से गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक बाधाएं दूर होंगी। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण संबंधी लाभ सुनिश्चित होने से शिक्षकों को पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था का लाभ मिलेगा। शिक्षक समाज निर्माण की धुरी हैं और उनका सम्मान तथा सशक्तिकरण ही विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिला है। समारोह में अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के निर्णयों को शिक्षक वर्ग के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन कदमों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया। समारोह में विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, अनिल ठाकुर, विपिन राठी, रोहित कौशिक, सुबोध त्यागी सहित सैकड़ों शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कलेक्ट्रेट में ईरान की स्थिति के दृष्टिगत इमरजेंसी आॅपरेशन सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क हो गया है। जनपद मुजफ्फरनगर के ऐसे नागरिक जो किसी भी देश में फंसे हुए हैं अथवा जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9412210080, 0131-2436918 तथा राहत टोल फ्री नंबर 1077 को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर संबंधित व्यक्ति के परिजन उनकी जानकारी, वर्तमान लोकेशन एवं अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने बताया कि स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर उन्हें उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करेंगे तथा आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता होने पर केवल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर ही संपर्क करें। जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

सिल्वरटन पैंथर्स की हुई दमदार जीतMuzaffarnagar Police
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सीसीएस स्पोट्र्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-14 में सिल्वरटन पैंथर्स ने वसुंधरा सुपर किंग्स को 51 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला पूरी तरह सिल्वरटन पैंथर्स के नाम रहा, जहां गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया। मैच के हीरो रहे शिवम शर्मा, जिन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम शर्मा ने सर्वाधिक 30 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा संदीप तोमर ने 29 रन और आश्वनी पंवार ने 14 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले, जो स्कोर को मजबूत स्थिति में ले गए। वसुंधरा सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में शिवम शर्मा ने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। संतानु ने भी 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अमर सिंह और आशीष बालियान को 1-1 सफलता मिली। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसुंधरा सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 15.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनिवेश चैधरी ने 28 रन और अभिषेक अहलावत ने 15 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सिल्वरटन पैंथर्स की अनुशासित गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर टीम ने मुकाबला 51 रनों से अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। आज के मैन ऑफ द मैच शिवम को चुना गया यह पुरस्कार उन्हें श्रीनिवास यादव रजिस्ट्रार मुजफ्फरनगर तहसील और फाइटर ऑफ़ द मैच अनिमेष चैधरी रहे ये पुरस्कार बृजनंदन त्यागी द्वारा दिया गया।

 

होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री नामदेव जनसेवा मंच की और से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। दर्पण बैंकट हाॅल मे आयोजित इस कार्यक्रम मे सजातीय परिवारों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्नूलाल नामदेव अध्यक्ष श्री नामदेव मंदिर व धर्मशाला शुक्रताल ने की संचालन योगेश नामदेव ने किया। हारमोनियम व ढोलक की ताल पर मधुर भजनों का सभी ने भरपूर आनन्द उठाया। राधा कृष्ण बनी बच्चियों ने नृत्य कर सब का मन मोह लिया। मनोज नामदेव, योगेश नामदेव एवं अजय नामदेव ने गायन कर सभी का मन मोह लिया। विशेष तौर आशुतोष एवं आशीष जी ने भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। महिलाओं एवं पुरूषो के फूलो की होली खेलते हुए, नृत्य करते हुए होली मिलन समारोह का भरपूर आनन्द उठाया। श्वेता ने बच्चों एवं नए नए गेम खिलाकर सबका मनोरंजन किया।   श्री नामदेव जन सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद टंाक ने बताया कि होली मिलन का उत्सव सजातिय परिवारो को एक मंच पर एकत्रित करना है ताकि सभी परिवार आपस मे मिलकर हंसी-खुशी से होली के पावन त्यौहार का आनन्द उठा सकें।    कार्यक्रम को सफल बनाने मे मन्नुलाल नामदेव, अजय नामदेव, मनोज नामदेव, संजय बिटटू, प्रदीप नामदेव, विजय टोनी, सन्दीप गिरधरवाल, नितिन नामदेव, नरेन्द्र नामदेव, संदीप कुमार, श्रीमति चन्द्रलेखा जी का विशेष सहयोग रहा।  

 

 होली मिलन कार्यक्रम में हुए पुरस्कार वितरणMuzaffarnagar Police
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रोटरी मिडटाउन द्वारा पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मूलचंद रिसोर्ट में किया सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित परिवारों को होली की शुभकामनाए दी फिर निशि जैन और राधा गर्ग ने तंबोला में पुरुस्कारों की झड़ी लगा दी।मिडटाउन द्वारा बाबा गुरुघंटाल होनोलूलू वालो को अपने शिष्य और भक्तों के साथ बुलाया था उनके जीवन चरित्र का मंचन करते हुए सीए अंकित सीए राहुल एडवोकेट राजीव व प्रशांत द्वारा उनके बचपन की झाँकी गलती से मिस्टेक गाने पर नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत की फिर बाबा के विवाहोपरांत का सफ़र एनी रूमा व पंकज अग्रवाल द्वारा शादी कर के फंस गया यार गाने पर नृत्य कर के दी मानसी वर्मा व डॉ वर्मा ने भी नृत्य के माध्यम से उनके जीवन चरित्र को दिखाया उसके बाद बाबा का सभा में भक्तों के साथ नाचते गाते आगमन हुआ होली के इस माहौल में बाबा  के प्रवचन क्या ले कर आए थे क्या ले कर जाओगे जो कल तक तुम्हारा था आज मेरा होगा और भक्तों की परेशानियों के समाधान ने सबको खूब हंसाया
बाबा बने अमित कुच्छल व उनके चेला बने सीए अतुल अग्रवाल अलग ही रंग में रंगे नज़र आए भक्तों के रूप में संध्या गोयल शालू गर्ग निशी जैन दीपक सिंघल नरेश शर्मा देवेन्द्र अरोड़ा विनय सिंघल आदि के मजेदार प्रश्नों ने सभी को गुदगुदाया उसके बाद निष्काम गर्ग सुशोभ बिंदल विनय सिंघल प्रशांत व गौरव गोयल के घागरा चोली में मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है गीत पर नृत्य ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया अंत में निष्काम गर्ग और विपुल भटनागर के होली गीतों सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम के संयोजक निशी जैन-निशांक जैन, राधा गर्ग-निष्काम गर्ग व सीमा भटनागर विपुल भटनागर रहे । रचना पीयूष अग्रवाल नीरा उमेश गोयल रमा मनीष भाटिया रेखा देवेन्द अरोड़ा शिप्रा हर्ष पुरी रश्मि प्रगति कुमार पूजा अमित सिंघल गीता राकेश राठी संजीव कमल शिनूज अंकुर गोयल छाया मयंक निशु सचिन सिंघल आदि अनेकों सदस्य उपस्थित रहे

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =