Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:निर्माणाधीन हाइवे से चोरी का खुलासा, शातिर गिरफ्तार

तितावी। (Muzaffarnagar News)थानाक्षेत्र तितावी में निर्माणाधीन हाइवे से अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।

थाना तितावी पुलिस द्वारा ०३ चोर अभियुक्तों को पंजाबी ढाबे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज बघरा बाईपास से गिरफ्तार करते हुए चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शहजाद पुत्र फजरु निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जिला हापुड़, नईम पुत्र पुत्र सत्तार निवासी ग्राम खिवई थाना सरूरपुर जिला मेरठ, हिसामुद्दीन उर्फ भूरा निवासी ग्राम उलधन थाना खरखौदा जिला मेरठ जिसके कब्जे से लोहे की ३० प्लेट एवं ०४ सोल्जर- कीमत लगभग २,४५,०००ध्- रुपये, ०१ पिकअप व ०१ आयशर कैन्टर (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ। गिरफ्तार

अभियुक्त नईम उपरोक्त पर जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास जैसी धाराओं में डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्तगण शहजाद व हिसामुद्दीन पर विभिन्न धाराओं में लगभग आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार

खतौली। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्या द्वारा अभि० अजय कुमार उर्फ सोनू पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी गणेशपुरी थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =