Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम-एसएसपी ने लिया राज्यपाल के आने की तैयारियों से पूर्व जायजा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के दौरे को विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। 
राज्यपाल के आगमन सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओं को पेरा किया जा रहा है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अधिकाकारीगण विभिन्न व्यवस्थाओं/तैयारियों को समय से पूर्ण कराने मे जुटे हुए हैं।

मसलन उचित साफ सफाई व्यवस्था,प्रशासनिक व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि को समय से पूर्ण कराने व उक्त सभी तैयारियो मे किसी भी प्रकार की कोर कसर नही रखी जा रही है। राज्यपाल के आगमन के मददेनजर जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन तथा एमडीए के अधिकारीगण जी जान से तैयारियो मे जूुटे हैं।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल पहंुची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिला अस्पताल परिसर का तथा अस्पताल के विभिन्न विभागो का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गर्वनर आनंदीबेन पटेल प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला महिला अस्पताल भी जाएंगी तथा विकास भवन मे आयोजित बैठक मे शिरकत करेंगी। जिसके चलते प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ उनके आगमन सम्बन्धी तैयारियों को मूर्त रूप देने मे जुटा है। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. के साथ एसएसपी अभिषेक यादव,सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल,एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट, सीओ सिटी हरीश भदौरिया,सीएमओ डा.चोपडा,एसीएमओ वी.के.सिह, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, चिकित्साधिकारी डा.गीतांजली वर्मा आदि मौजूद रहे।

 
उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आनंदीबेन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला चिकित्सालय, वन स्टॉप सेंटर, टीबी अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। यहां से वह सीधे बघरा पहुंचेगी। बघरा में कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करेंगी और जैविक उत्पादन करने वाले कृषकों से मुलाकात करेंगी। जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखेंगी।

नमामि गंगे योजना से लाभान्वित किसानों से मुलाकात करेंगी, महिला कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। मुद्रा योजना, जनधन योजना, जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरोग्य भारत आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। यहां वह ५५ मिनट रहेंगी।

इसके बाद ग्राम जागाहेडी में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राइमरी पाठशाला, तालाब का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद शहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। यहां से सीधे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेगी। यहां २० मिनट विश्राम के बाद विकास भवन पहुंचेगी, जहां रोटरी क्लब, रेडक्रास, लायंस क्लब के सदस्यों से बात करेगी। इसके बाद यहीं पर स्वयंसेवी संगठनों, क्षय रोग के पीड़ित बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम में शामिल होगी। विकास भवन में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को समीक्षा बैठक कंरेगी। यहां से निरीक्षण भवन होते हुए शाम चार बजे पुलिस लाईन पहुंच जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 5 =