वैश्विक

भाजपा और कांग्रेस के महिला सांसदों के बीच धक्का-मुक्की

भाजपा और कांग्रेस के सांसद सोमवार को लोकसभा में आपस में भिड़ गए। दोनों की ओर से एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। 

कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं एक दलित महिला हूं। आज जब संसद का सत्र दोपहर 3 बजे शुरू हुआ, तो मैं दिल्ली हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए वेल की ओर बढ़ रही थी। उस समय भाजपा सांसद ने मेरे कंधे पर मारा। संसद महिला सांसदों के लिए सुरक्षित नहीं है।’इसके जवाब में भाजपा सांसद मीणा ने भी राम्या हरिदास पर आरोप लगाए।

उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा, ‘जैसे ही उन्होंने लोकसभा में बैनर खोला, वह मेरे सिर में बहुत तेजी से लगा। मैंने उनसे आगे बढ़ने को कहा। मगर मैंने उन्हें धक्का या मारने की कोशिश नहीं की। अगर वह कहती हैं कि मैंने ‘दलित’ शब्द का प्रयोग किया है, तो मैं भी एक दलित महिला हूं।’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21625 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + six =