लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने वाहनों के काटे चालान, घरो में रहने की हिदायत दी
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पुलिस ने लॉक डाउन का पालन ना करने वाले वाहन चालको के वाहनो के चालाल काटे तथा कई वाहन चालको को सख्त हिदायत दी।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते घोषित 55 घंटे के लॉक डाउन के दौरान जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो एवं स्थानो पर वाहन चैकिंग की तथा बिना किसी जरूरी कार्य के लॉक डाउन के दौरान अपने घर से निकले वाहन चालको को रोककर वाहनो का चालान काटा।
खालापार चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने मिनाक्षी चौक पर लॉक डाउन का पालन ना करने वाले वाहन चालको को रोका एवं उनके वाहनो के चालान काटे तथा कुछ वाहन चालको को सख्त हिदायत देते हुए छोडा।
बताया जाता है कि पुलिस ने इस दौरान करीब दो दर्जन वाहनो के चालान काटे। वहीं दूसरी और एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी एवं नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा ने मय फोर्स के क्षेत्र मे गश्त कर चैकिंग की तथा कई वाहनो के चालान काटे।
एसएसपी अभिषेक यादव ने शिव चौक पहुंच कर वहां मौजूद पुलिसकर्मियो को निर्देशित किया। कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो से सख्ती से निपटा जाए।
एसएसपी ने कहा कि लॉक डाउन का पालन ना करने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिग की उपेक्षा करने तथा मास्क नही लगाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
