Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सार्वजनिक स्थान पर ना करे कुर्बानी,थाना पुलिस फोर्स समय-समय पर गश्त करती रहेगी: सीओ कुलदीप सिंह

पुरकाजी। पुरकाजी में ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम सदर ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी ना करें। तथा नमाज भी अपने घरों में पढे। ऐसा कोई भी कार्य मत करें जिससे संक्रमण फैलने की आशंका हो।

शुक्रवार की दोपहर एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर कस्बे के गणमान्य लोगों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम सदर दीपक कुमार ने गणमान्य लोगों से अपील की है कि आगामी 1 अगस्त को ईद उल अजहा का त्यौहार होना बताया जा रहा है

इसलिए त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा होने ना दें तथा कुर्बानी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर ना करें जिससे किसी को कोई परेशानी हो, उन्होंने कहा कि नमाज ईदगाह में ना पढ़कर अपने घरों में ही अदा करें,जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

वही शहर काजी सैयद मुफ्ती तनमीक अहमद ने कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि बकरीद के त्यौहार पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें नालियों में खून आदि ना बहाये तथा कुर्बानी के बाद एक गड्ढा खोदकर उसके अवशेष को दबा दें

जिससे कि गंदगी को फैलने से रोका जा सके। वहीं उन्होंने नमाज के बारे में कहा कि इस बार भी नमाज ईद की तरह ही अदा करें । नमाज अपने घरों में ही अदा करें कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा होने ना दें। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा के दिन अपने घर में ही चाश्त की नमाज पढ़ कर नमाज अदा की जा सकती है।

सीओ सदर कुलदीप सिंह ने कहा कि त्यौहार के दिन बिजली, पानी आदि की कोई दिक्कत नहीं रहेगी । तथा थाना पुलिस फोर्स समय-समय पर गश्त करती रहेगी।

सभी लोगों से अपील है कि ज्यादातर अपने घरों में रहे तथा मास्क लगाकर रखें। बैठक में शहर काजी मुफ्ती तनमीक अहमद, हाफिज इरफान, हाफिज शहजाद, बशारत खान, मियां चुन्नू, हाफिज मुर्तजा, इसरार फरीदी, रियाज हसन, आलम, अश्वनी ,उजैफा, मुनीमजी, आजाद फरीदी समेत प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम एसएसआई मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − five =