Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

योगी सरकार ने लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की हत्या कीः हरेन्द्र त्यागी

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में योगी सरकार द्वारा लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था की हत्या किए जाने के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा मुंडन एवं यूपी सरकार के श्राद्ध का कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु को गयी है।

चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है।

लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने पर श्राद्ध और मुंडन करवाकर सभी कांग्रेसी अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं

विरोध के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, मीडिया प्रभारी अनित कुमार चौधरी, सुदेश मलिक, मदन मोहन शर्मा राजीव वर्मा रिजवान सिद्दीकी रोहित कटारिया, योगेश शर्मा, धीरज माहेश्वरी सगीर मलिक अहसन जमीर, काजी सुल्तान, रईस अहमद, अरशद सिद्दीकी, शारिक चौहान, प्रहलाद कौशिक, रमेश शर्मा आदि रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =