नशीले पदार्थ सहित दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भारी मात्रा मे डोडा पोस्त व कार सहित दो अभियुक्तो को गिरफरतार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि जनपद भर मे अपराधो पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर थाना पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान कार सवार दो युवको को 40 किलो डोडा पोस्ट व इंटोस कार सहित गिरफतार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम रजत चौध्री पुत्र लोकेश चौधरी निवासी भुडपुर थाना भावनपुर मेरठ व अनुज पुत्र जगदीश निवासी कावली गेट मवाना मेरठ बताया। एसएसपी ने बताया कि सीओ जानसठ के निर्देशन मे अभियान विशेष के तहत मीरापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी, सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर विनोद कुमार व का.रामकुमार, का.संजय, का.धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे। एसएसपी ने पुलिस टी की हौसला अफजाई की।
