Yogi Adityanath
वैश्विक

भारत में राजनीतिक स्थिरता के कारण आज देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा- CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath ने सोमवार को कहा कि अस्थिर सरकार के चलते आज Pakistan में एक-एक रोटी के लाले पड़े हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत में राजनीतिक स्थिरता के कारण आज देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है.

CM Yogi Adityanath ने सोमवार को आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ उनके परिजन से मुलाकात की.

CM Yogi Adityanath ने कहा, ‘जब अस्थिर सरकारें देश को खोखला बना रही थीं, तो वाजपेयी जी ने देश को स्थिर सरकार दी. भारत की राजनीति को स्थिरता दी. अस्थिर सरकार के चलते आज पाकिस्तान में एक-एक रोटी के लाले पड़े हैं. स्थिरता आर्थिक समृद्धि का पैमाना बनता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में राजनीतिक स्थिरता के कारण आज देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. अब तो प्रधानमंत्री ने पांच वर्ष तक के लिए निःशुल्क खाद्यान्न की गारंटी दी है.’

CM Yogi Adityanath ने आगे कहा कि स्थिरता खुशहाली और विकास देती है. अटल बिहारी वाजपेयी ने जो आधारशिला रखी थी, उसे पूर्ववर्ती सरकारों ने खराब किया. पीएम मोदी के फिर से सत्ता में आते ही वाजपेयी जी के कार्यों को डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में जब भाजपा की सरकार आई थी, उस समय उत्तर प्रदेश देश की छठवीं अर्थव्यवस्था थी. आज यह देश में दूसरे नंबर पर है. यह सब अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सबके साथ तथा आशीर्वाद से संभव हुआ है.

CM Yogi Adityanath  ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल भवन का लोकार्पण, ब्रज क्षेत्र के मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन तीर्थ तथा आगरा के ऐतिहासिक स्थलों की हवाई यात्रा के लिए हेलीपोर्ट सेवा की शुरुआत की, लगभग 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 12 =