उत्तर प्रदेश

Bareilly: कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए

Bareilly  हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए. हादसा गांव सिथरा के नजदीक हुआ. इस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.

कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के नजदीक रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया. इसी बीच बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकरा गई. हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है.

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. सुबह करीब सात बजे कोहरे के कारण 15 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं पड़ रहा था. इसी दौरान पीलीभीत डिपो की बस सवारियों को लेकर बरेली जा रही थी. गांव सिथरा के नजदीक कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर हो गई. ट्रक खंती में उतर गया. उसके पीछे आ रही सवारियों से भरी इको गाड़ी बस से भिड़ गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को शहर भेज दिया. बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए हैं. इको सवार लोगों की हालत गंभीर है. ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे. उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =