Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान महापंचायत मे उमडी भीड के कारण शहर मे कई जगह जाम की स्थिती

मुजफ्फरनगर। कृषि कानून के विरोध मे नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित किसान महापंचायत मे उमडी भीड के कारण शहर मे कई जगह जाम की स्थिती बनी रही।

रैली मे शामिल होने के लिए जनपदभर से किसान अपने वाहनो सहित रैली के स्थल पहुंचे। किसानो के टै्रक्टर-ट्राली व अन्य वाहनो के कारण दूर दूर तक वाहनो की लम्बी कतार लगी रही। प्रकाश चौक व आर्य समाज रोड से लेकर महावीर चौक व सरकूलर रोड तक हर और वाहनो की भीड नजर आई। दोपहर के वक्त भीड के कारण जानसठ पुल पर जाम की स्थिती बनी रही।

जीआईसी मैदान मे आयोजित किसान महापंचायत व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी महापंचायत के कारण मय फोर्स के रैली स्थल व उसके आसपास पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

रैली मे सुरक्षा व्यवस्था के कारण भारी मात्रा मे पुलिस व पीएसी तथा अर्धसैनिक बलो के जवान तैनात रहे। सहारनपुर मंडलायुक्त ए.राजामौली व डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र उपेन्द्र अग्रवाल,डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी क्राईम दुर्गेश सिह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि पुलिस-प्रशासन से जुडे

अधिकारियो ने रैली स्थल व उसके आसपास भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी,इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर शहर कोतवाली योगेश शर्मा,महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान,तेजतर्रार इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा मौजूद रहे।

सभी थाना प्रभारियो ने अपने-अपने थाना क्षेत्र मे भ्रमण मय फोर्स के भ्रमण किया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित किसान महापंचायत को लेकर जीआईसी मैदान छावनी मे तब्दील रहा महावीर चौक पर भी बडी संख्या मे पुलिसकर्मी तैनात रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =