Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सोनार समाज संगठन की मजबूती पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। सोनार समाज की एक बैठक कुन्दनपुरा मे पवन वर्मा के निवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता दीपक वर्मा ने की तथा संचालन राहुल वर्मा ने किया।

बैठक मे शुक्रताल धर्मशाला के जीर्णोद्धार तथा संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक मे धर्मशाला की कार्यकारिणी एवं नए सदस्य बनाने पर भी विचार किया गया।

बैठक मे ब्रजमोहन वर्मा, सुशील कुमार, शिवकुमार, रोशनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, रविन्द्र सोनी, राधेश्याम वर्मा, दीपक वर्मा, सुखपाल वर्मा, विकास वर्मा, कंवरपाल वर्मा आदि पदाधिकारीगण तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 3 =