Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धनवीर हत्याकांड का खुलासाः चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने धनवीर की हत्या का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियो को हत्या मे प्रयुक्त मफलर सहित गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि 19 जनवरी 2020 को सतीश कुमार पुत्र पीतम सिह निवासी ग्राम बिजोपुरा छपार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके भाई धनवीर जो कि मौहल्ला रामपुरी मे अपने भाई रामबीर के साथ रहकर भैस पालकर दूध बेचने का कार्य करता था कि किन्ही अज्ञात लोगां ने उसके भाई की हत्या कर शव को सडक पर फैक दिया है। इस सम्बन्ध मे कोतवाली मे धारा 302 मे मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के चलते गठित टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिए भागदौड व जांचपडताल शुरू की गई। जांच पडताल मे अभियुक्तगण आकाश, राजू, गजेन्द्र उर्फ भूरा व ब्रजपाल को गिरफ्तार किया गया।

जिनके द्वारा 18 जनवरी 2020 को धनवीर पुत्र पीमत सिह निवासी मौ.रामपुरी की हत्या का जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ मे ब्रजपाल ने बताया कि उसके सगे साढू नवाब की मृत्यु एक्सीडेन्ट मे हो गयी थी। उसकी साली रीना व परिजनो की सहमति से उसकी शादी नवाब के भाई ने मृतक धनवीर के साथ कर दी थी। उसका भी अपनी साली रीना के यहां आना जाना है। धनवीर अपने भाई रामवीर के दूसरे मकान मे रीना से अलग रहता था। उसका अपनी साली रीना के यहां मौ.रामपुरी मे आना जाना मृतक धनवीर को अखरता था। वह उसे टोटा कहकर अपमानित करता था यह बात उसने अपने दोस्त गजेन्द्र उर्फ भूरा, राजू, आकाश को बताई।
जिसके पश्चात उन चारो ने मिलकर करीब दो माह पूर्व धनवीर की हत्या की योजना बनाई। जिसके चलते उसने अनने तीनो साथियो के साथ मिलकर फाईनेन्स के काम का बहाना बनाकर धनवीर की हत्या की योजना बनाई। पर उन्हे मौका नही मिल रहा था। 17 जनवरी 2020 को अपने तीनो साथियो को कहा कि तुम तीनो एक विकलांग को नही मार सकते।

इस बात पर तहस मे आकर आकाश,गजेन्द्र, राजू सफेद रंग की स्वीफट कार से मेरठ से अपना मोबाईल फोन स्वीच ऑफ करके मु.नगर आए और धनवीर को शादी मे चलने का बहाना बनाकर अपने साथ गाडी मे बैठाकर शराब पीने लगे शराब पीते पीते रात्रि मे ही सुनसान जगह पर धनवीर की मफलर से गला दबाकर हत्या कर रूडकी रोड पर कूडे के ढेर के पास फैककर उसके पास मौजूद कागजात व मफलर को वही पास में दीवार के किनारे टेलीफोन बोक्स के पीछे गिरा दियां गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल अनिल कपरवान, एसएसआई मनोज यादव, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई सुनील कुमार एसटीएफ मेरठ आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =