Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कुटबी में दो पक्षों में विवाद मचा हडकंप: एसएसपी ने कल शांति की अपील की थी

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के बाद गांव कुटबी में दो पक्षों में विवाद के चलते पुलिस में हडकंप मच गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के गांव में चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए।

चर्चा रही कि यहां गुट में कई दिनों से तनाव था। इस संवेदनशील गांव में खुद डीएम और एसएसपी ने कल पहुंचकर लोगों से शांति की अपील की थी।

कल भी दो गुटों में कहा सुनी हुई थी। बताया जाता है कि आज फिर दो गुट आमने सामने आ गए।दूसरे पक्ष का आरोप है कि बाहरी लोगों को बुलाकर हमला कराने की कोशिश की गई।

सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

जिसके पश्चात आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − nine =