Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड में दबोचा-पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

मीरांपुर। क्षेत्र में बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को भी दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस व लूटी गई बाइक बरामद की है।

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भिजवा दिया है। देर शाम मीरांपुर पुलिस को नितिश निवासी अहरोड़ा थाना जानसठ ने सूचना दी कि मीरांपुर क्षेत्र में कुतुबपुर झाल के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक लूट ली है।

लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रहे मीरांपुर थाना प्रभारी पकंज त्यागी व एसएसआई कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। थाने से अन्य फोर्स भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने बाइक लूटकर भागे बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की तो कुतुबपुर नहर पटरी के पास दो बाइक सवारों ने अचानक पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से लाखन उर्फ काना निवासी ईनामपुरा थाना मंडावर जिला बिजनौर घायल हुआ है। पुलिस ने उसके साथी महावीर निवासी फिरोजपुर थाना भोपा को भी गिरफ्तार कर लिया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk